टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Upcoming Feature: अनचाही वीडियो कॉल और स्कैम से बचाएगा व्हाट्सएप का नया फीचर, जानें इस्तेमाल का तरीका

WhatsApp Upcoming Feature: WhatsApp ने एक नया "वीडियो के बिना स्वीकार करें (Accept without video)" बटन भी जोड़ा है। जब यूजर कैमरा बंद करेंगे तो यह बटन यह साफ कर देगा कि वे बिना वीडियो ऑन किए भी कॉल अटेंड कर सकते हैं। कई बार आप घर से बाहर होते हैं या वीडियो कॉल उठाने की स्थिति में नहीं होते हैं ऐसे में यह फीचर आपको वीडियो कॉल को बिना वीडियो के भी उठाने में मदद करेगा।

Image

WhatsApp Upcoming Feature

WhatsApp Upcoming Feature: चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए यदि आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए शानदार फीचर आ रहा है। अब WhatsApp एक नया फीचर पेश करने की तैयारी में है, जो यूजर्स को विभिन्न ऑनलाइन स्कैम से बचाने में मदद करेगा। इस नए अपडेट के जरिए, वीडियो कॉल अटेंड करने से पहले ही यूजर को वीडियो ऑफ करने का विकल्प मिलेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा वर्जन WhatsApp 2.25.7.3 पर देखा गया है, और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

स्कैम से बचाने में करेगा मदद

यह फीचर सभी के लिए जरूरी न लगे, लेकिन कई बार आप वीडियो कॉल उठाना चाहते हैं बिना कैमरा ऑन किए। अब खबर है कि WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यह संभव हो सकेगा। Android Authority ने WhatsApp के लेटेस्ट एंड्रॉइड बीटा वर्जन में इस फीचर को सबसे पहले देखा।

जल्द ही यूजर्स को "वीडियो बंद करें" का एक नया बटन दिखाई दे सकता है, जब उन्हें कोई वीडियो कॉल आएगा। इस बटन पर टैप करने से कैमरा बंद हो जाएगा और कॉल सिर्फ वॉइस मोड में कनेक्ट होगा, जिससे बिना वीडियो ऑन किए कॉल अटेंड करना आसान होगा। कई बार आप घर से बाहर होते हैं या वीडियो कॉल उठाने की स्थिति में नहीं होते हैं ऐसे में यह फीचर आपको वीडियो कॉल को बिना वीडियो के भी उठाने में मदद करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने एक नया "वीडियो के बिना स्वीकार करें (Accept without video)" बटन भी जोड़ा है। जब यूजर कैमरा बंद करेंगे तो यह बटन यह साफ कर देगा कि वे बिना वीडियो ऑन किए भी कॉल अटेंड कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर सभी के लिए जरूरी नहीं हो सकता, लेकिन सेक्सटॉर्शन स्कैम से बचाव के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article