टेक एंड गैजेट्स

इन स्मार्टफोन को मिलेगा Android 16 का लेटेस्ट अपडेट, मिलेंगे कई खास फीचर्स

Android 16 Features: Android 16 में क्विक सेटिंग्स टाइल्स को रीसाइज करने और बैकग्राउंड ब्लर जैसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। Android 12 से अब तक हमें क्विक सेटिंग्स में 2x4 लेआउट में 8 बड़े टाइल्स मिलते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। हालांकि, कुछ कस्टम UI पहले ही ऐसे फीचर्स पेश कर चुके हैं।

Image

Android 16

Android 16: गूगल ने अपने हाल ही में आयोजित वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2025 में Android 16 का प्रीव्यू पेश किया जिसमें इसकी खासियत और फीचर्स के बारे में बताया गया। इसके स्टेबल अपडेट जून में शुरू होने की बात कही जा रही है, टेक दिग्गज ने पहले ही Pixel डिवाइस के लिए Android 16 QPR1 बीटा 1 जारी कर दिया है। लेटेस्ट बीटा अपडेट में मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव रीडिजाइन, नोटिफिकेशन पैनल, क्विक सेटिंग पैनल, लॉकस्क्रीन, लॉन्चर और अन्य के विज़ुअल रिफ्रेश शामिल है। चलिए जानते हैं इस अपडेट को किन फोन्स के लिए जारी किया जाएगा और इसमें कौन-से फीचर्स मिलेंगे।

Android 16 स्टेबल अपडेट रोलआउट टाइमलाइन

आमतौर पर, गूगल अगस्त में Pixel स्मार्टफोन के नए बैच के साथ स्टेबल Android अपडेट जारी करता है। हालांकि, इस साल इसमें बदलाव होने की संभावना है, क्योंकि रिपोर्ट बताती है कि Android 16 अपडेट उम्मीद से पहले ही शुरू हो सकता है। इसे जून में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा गूगल जून में अपनी नई पिक्सल लाइनअप को भी पेश कर सकता है।

इन डिवाइस को मिलेगा Android 16 बीटा 1 अपडेट

कंपनी ने Google Pixel 6, 6a, 6 Pro, 7, 7a, 7 Pro, Fold, Tablet, 8, 8a, 8 Pro, 9, 9a, 9 Pro, 9 Pro XL और 9 Pro Fold डिवाइस के लिए Android 16 QPR1 Beta 1 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

Android 16 के खास फीचर्स

Android 16 में क्विक सेटिंग्स टाइल्स को रीसाइज करने और बैकग्राउंड ब्लर जैसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। Android 12 से अब तक हमें क्विक सेटिंग्स में 2x4 लेआउट में 8 बड़े टाइल्स मिलते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। हालांकि, कुछ कस्टम UI पहले ही ऐसे फीचर्स पेश कर चुके हैं।

Android 16 QPR1 Beta 1 में कई अन्य नए बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इसमें एक नया रिफ्रेश्ड ब्राइटनेस स्लाइडर जोड़ा गया है और नोटिफिकेशन शेड्स में अब ब्लर इफेक्ट दिखेगा। क्विक सेटिंग्स के नीचे एक "रिसेट" बटन मिलेगा, जबकि हिस्ट्री एक्सेस करने के लिए पिल-शेप्ड बटन दिया गया है। रीसेंट ऐप्स मेन्यू को भी नया डिजाइन मिला है।

ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी अपडेट्स खासतौर पर Google Pixel 9 Pro Fold जैसे डिवाइस यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। इसके अलावा, Android 16 में कई और नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article