टेक एंड गैजेट्स

Amazon Republic Day Sale: आधी कीमत पर मिलेगा सैमसंग का यह 12GB रैम वाला फोन, तीन कैमरे भी हैं

Amazon Republic Day Sale: Samsung Galaxy A55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिनमें 50MP का मेन कैमरा है, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है और 5MP मैक्रो कैमरा है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था और अब लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध होगा।

Amazon Republic Day sale

Amazon Republic Day sale

Amazon की Great Republic Day Sale 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है और इससे पहले ही कुछ शानदार डील्स सामने आ गई हैं। इन डील्स में सबसे खास ऑफर Samsung के पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A55 5G पर देखने को मिल रहा है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था और अब लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही Amazon ने सेल के दौरान लागू होने वाले बैंक ऑफर्स की भी जानकारी दी है।

Samsung Galaxy A55 5G पर कितना मिलेगा डिस्काउंट?

Samsung Galaxy A55 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है जो कि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज हैं। फोन की एमआरपी 42,999 रुपये से शुरू होती है, लेकिन Amazon पर यह सेल के दौरान 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट होगा। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिलने पर इसकी इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये रह जाएगी।

Samsung Galaxy A55 5G के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें Vision Booster टेक्नोलॉजी और सिक्योर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

परफॉर्मेंस: Galaxy A55 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 25W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस One UI 8 पर आधारित एंड्रॉयड 16 पर चलेगा, जिसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ कई AI फीचर्स भी शामिल होंगे।

कैमरा सेटअप: Samsung Galaxy A55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिनमें 50MP का मेन कैमरा है, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है और 5MP मैक्रो कैमरा है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article