टेक एंड गैजेट्स

अमेजन ने पेश किया नया AI Chip Trainium2, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट को देगा टक्कर

Amazon AI Chip Trainium2: कंपनी का कहना है कि नई सेकेंड जेनरेशन की ट्रेनियम 2 पहले की तुलना में चार गुना फास्ट है और दोगुना एनर्जी सेविंग करती है। ट्रेनियम 2 चिप गूगल के एआई चिप्स को भी टक्कर देगा, जिसने 2018 से अपने क्लाउड कंप्यूटिंग ग्राहकों को टेन्सर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) के लिए पेश किया गया है।

Image

Trainium2

Photo : Times Now Digital

Amazon AI Chip Trainium2: ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने मंगलवार को अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस के लिए नए एआई चिप की घोषणा की। कंपनी की नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप माइक्रोसॉफ्ट को टक्कर देने वाली है। कंपनी का कहना है कि नई सेकेंड जेनरेशन की ट्रेनियम 2 पहले की तुलना में चार गुना फास्ट है और दोगुना एनर्जी सेविंग करती है। कंपनी ने क्लाउड फर्म की चौथी कस्टम सेंट्रल प्रोसेसर चिप Graviton4 को भी पेश किया है।

सेकेंड जेनरेशन की ट्रेनियम 2

लास वेगास में एक समिट में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के चीफ एग्जीक्यूटिव एडम सेलिप्स्की ने एआई सिस्टम को प्रशिक्षित करने के लिए डिजाइन की गई चिप की सेकेंड जेनरेशन की ट्रेनियम 2 की घोषणा की। सेलिपस्की ने कहा कि नया वर्जन पहले वाले वर्जन से काफी एडवांस है। यह अपने पहले वर्जन की तुलना में चार गुना फास्ट है और एनर्जी सेविंग के मामले में भी दोगुना बेहतर है।

अमेजन वेब सर्विसेज की यह घोषणा माइक्रोसॉफ्ट के नए AI चिप माया (Maia) की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद आई है। ट्रेनियम 2 चिप गूगल के एआई चिप्स को भी टक्कर देगा, जिसने 2018 से अपने क्लाउड कंप्यूटिंग ग्राहकों को टेन्सर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) के लिए पेश किया गया है।

अगले साल तक हो सकती है लॉन्च

चीफ एग्जीक्यूटिव सेलिप्स्की ने कहा कि AWS अगले साल नए प्रशिक्षण चिप्स की पेशकश शुरू कर देगा। कस्टम चिप्स का विस्तार बड़े भाषा मॉडल जैसी टेक्नोलॉजी को विकसित करने के लिए किया गया है, जो कंप्यूटिंग पावर को खोजने का काम करेंगी और चैटजीपीटी जैसी सर्विस का आधार बनेंगी।

कस्टम सेंट्रल प्रोसेसर चिप Graviton4

क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनियां मार्केट लीडर एनवीडिया पर निर्भरता कम करने के लिए एआई चिप पेश कर रही हैं। एडब्ल्यूएस ने मंगलवार को यह भी कहा कि वह अपनी क्लाउड सर्विस पर एनवीडिया के लेटस्ट चिपसेट पेश करेगा। कंपनी ने क्लाउड फर्म की चौथी कस्टम सेंट्रल प्रोसेसर चिप Graviton4 की भी घोषणा की, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह अपने पूर्ववर्ती की तुलना में 30 प्रतिशत फास्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article