टेक एंड गैजेट्स

Amazon फिर से ला सकता है स्मार्टफोन, Alexa और AI फीचर्स से होगा लैस

इस स्मार्टफोन में AI फीचर्स इतने एडवांस हो सकते हैं कि यूजर्स को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत कम पड़े। Alexa के जरिए ही कई काम जैसे शॉपिंग, कंटेंट स्ट्रीमिंग और अन्य सेवाएं आसानी से एक्सेस की जा सकेंगी। यूजर Prime Video, Prime Music और Grubhub जैसी सेवाओं का सीधा इस्तेमाल कर पाएंगे।

Image

Amazon Fire Phone

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में वापसी की तैयारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें Alexa और एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Fire Phone के बाद नई शुरुआत की तैयारी

Amazon ने साल 2014 में अपना पहला स्मार्टफोन Amazon Fire Phone लॉन्च किया था, लेकिन कमजोर डिमांड के चलते इसे एक साल के भीतर बंद करना पड़ा। अब कंपनी एक नए और बेहतर डिवाइस के साथ वापसी की कोशिश कर रही है।

“Transformer” प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

रिपोर्ट के अनुसार, इस नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट को अंदरूनी तौर पर “Transformer” नाम दिया गया है। यह प्रोजेक्ट Amazon के डिवाइसेज और सर्विसेज यूनिट के तहत विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य फोकस एक पर्सनलाइज्ड मोबाइल डिवाइस बनाना है, जो Alexa के साथ लगातार जुड़ा रहे और यूजर को हर समय कनेक्टेड अनुभव दे।

जेफ बेजोस के विजन से प्रेरित प्रोजेक्ट

बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट Jeff Bezos के उस पुराने विजन से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने एक ऐसे वॉयस-ड्रिवन कंप्यूटिंग सिस्टम की कल्पना की थी, जो यूजर के साथ हर समय इंटरैक्ट करता रहे। यह स्मार्टफोन खासतौर पर शॉपिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और Amazon Prime के जरिए तेज डिलीवरी और डिस्काउंट देने पर फोकस कर सकता है।

ZeroOne टीम कर रही प्रोजेक्ट की अगुवाई

इस प्रोजेक्ट को Amazon की नई टीम “ZeroOne” लीड कर रही है। इस टीम का नेतृत्व J Allard कर रहे हैं, जो पहले Microsoft में Zune और Xbox जैसे प्रोडक्ट्स पर काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन की डिजाइन और सोच Light Phone से प्रेरित हो सकती है, जिसमें सादगी और जरूरी फीचर्स पर जोर होता है।

ऐप्स की जरूरत कम, AI करेगा ज्यादा काम

इस स्मार्टफोन में AI फीचर्स इतने एडवांस हो सकते हैं कि यूजर्स को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत कम पड़े। Alexa के जरिए ही कई काम जैसे शॉपिंग, कंटेंट स्ट्रीमिंग और अन्य सेवाएं आसानी से एक्सेस की जा सकेंगी। यूजर Prime Video, Prime Music और Grubhub जैसी सेवाओं का सीधा इस्तेमाल कर पाएंगे।

लॉन्च और कीमत पर अभी सस्पेंस

फिलहाल इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कंपनी की रणनीति या वित्तीय स्थिति में बदलाव होता है, तो इस प्रोजेक्ट को रोका भी जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article