टेक एंड गैजेट्स

फेस्टिवल सेल ले पहले अमेजन लाया AI Chatbot Rufus, जानें ग्राहकों को क्या होगा फायदा

Amazon India AI chatbot Rufus: कंपनी ने कहा कि रुफस अमेजन ऐप के भीतर नेचुरल भाषा में बातचीत को सक्षम बनाता है, जिससे प्रोडक्ट से संबंधित प्रश्न पूछना और प्रोडक्ट की तुलना करना आसान हो जाता है। इसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित ‘रिव्यू हाइलाइट्स’ भी पेश किया है, जो प्रोडक्ट के बारे में ग्राहक रिव्यूज दिखाने के लिए जेनरेटिव-एआई का उपयोग करता है।

Image

Amazon AI chatbot Rufus

Amazon India AI chatbot Rufus: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी आगामी त्योहारी सेल अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 (Amazon Great Indian Festival Sale 2024) से पहले एक नया जनरेटिव एआई-संचालित कन्वर्सेशनल ‘शॉपिंग असिस्टेंट’ रुफस (Rufus) पेश किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि रुफस अमेजन ऐप के भीतर सहज भाषा में बातचीत को सक्षम बनाता है, जिससे प्रोडक्ट से संबंधित प्रश्न पूछना, सिफारिशें प्राप्त करना या प्रोडक्ट्स की तुलना करना आसान हो जाता है।

क्या करेगा एआई-संचालित टूल?

अमेजन इंडिया के ‘कैटेगरीज’ खंड के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “चाहे टाइपिंग हो या बोलना, ग्राहक अब अधिक सहज खरीदारी अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इसे एआई-संचालित टूल की मदद से और भी बेहतर बनाया गया है।” इसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित ‘रिव्यू हाइलाइट्स’ भी पेश किया है, जो प्रोडक्ट के बारे में ग्राहक रिव्यूज दिखाने के लिए जेनरेटिव-एआई का उपयोग करता है।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल

‘अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 27 सितंबर, 2024 से शुरू होने वाली है। इसे प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले एक्सेस कर सकेंगे। श्रीवास्तव ने कहा, “ब्रांड द्वारा दिए जा रहे डील्स के अलावा, अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, टीवी, उपकरण, फैशन, स्वास्थ्य सेवा और अन्य कैटेगरी में टॉप ब्रांड से लगभग 25,000 नए प्रोडक्ट की पेशकश कर रहा है।” अमेजन इंडिया ने इस सप्ताह दिल्ली एनसीआर, गुवाहाटी और पटना में तीन नए आपूर्ति केंद्र शुरू करने की घोषणा की थी।

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article