Sep 21, 2024

क्या आपको खरीदना चाहिए iPhone 16, 80,000 खर्च करने से पहले जान लें 5 बातें

Vishal Mathel

​आईफोन 16 की बिक्री शुरू​​



​भारत में 20 सितंबर से आईफोन 16 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है। भारत में दो आधिकारिक Apple स्टोर (मुंबई और दिल्ली में) भीड़ तो आपने देखी होगी।


Credit: Times Now Digital

​क्या खरीदना चाहिए आईफोन 16​



​यदि आप भी एप्पल स्टोर पर भीड़ देखकर आईफोन 16 खरीदने की सोच रहे हैं तो ठहर जाइए! क्योंकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आपको वाकई में आईफोन 16 खरीदना चाहिए।


Credit: Times Now Digital

​आईफोन यूजर्स क्या करें​​



​यदि आप पहले से आईफोन 15 सीरीज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको एक साल में ही अपग्रेड करने से बचना चाहिए। क्योंकि आपको इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी होगी, जो आप एक साल पहले भी कर चुके हैं। ऐसे में iPhone 15 को 2-3 साल चलाना सही चुनाव होना चाहिए।


Credit: Times Now Digital

​एंड्रॉयड यूजर्स क्या करें​​



​यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं और आईफोन में स्विच करने का सोच रहे हैं और बजट की दिक्कत नहीं है तो आप आईफोन 15 की जगह आईफोन 16 खरीद सकते हैं। इसमें आपको कई सारे फीचर्स ज्यादा मिलते हैं।


Credit: Times Now Digital

You may also like

10 मिनट में घर बैठे मिलेगा iPhone 16, यह...
15,000 से कम में पांच दमदार स्मार्टफोन, ...

​iPhone 16 Pro​​



​वहीं यदि आप 1.20 लाख खर्च कर सकते हैं तो आईफोन 16 की जगह प्रो वेरिएंट पर जाना चाहिए। यह कैमरा और पावर के मामले में ज्यादा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।


Credit: Times Now Digital

​AI फीचर्स क्या सही में काम के हैं​​



​यदि आपको लगता है कि AI फीचर्स यानी एप्पल इंटेलिजेंस आपके लिए कोई काम का नहीं है तो आप आईफोन 14 या आईफोन 15 की तरफ जा सकते हैं। सेल में यह आपको 50-55 हजार तक की कीमत में मिल सकते हैं।


Credit: Times Now Digital

​आईफोन 15 या आईफोन 16 कौनसा खरीदें​​



​आईफोन 16 में बेहतर बैटरी, बेहतर प्रोसेसर, Apple और विज़ुअल इंटेलिजेंस, कैमरा कंट्रोल बटन और लेटेस्ट डिजाइन मिलता है। ऐसे में 10 हजार आप और खर्च कर सकते हैं तो आपको आईफोन 16 लेना चाहिए।


Credit: Times Now Digital

​आईफोन 16 के अल्टरनेटिव​​



​यदि आपको कंपनी मैटर नहीं करती है तो आप Samsung Galaxy S24, Galaxy S23, Pixel 9 या Oneplus 12 की तरफ भी देख सकते हैं।


Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 10 मिनट में घर बैठे मिलेगा iPhone 16, यहां मिल रही सुपरफास्ट डिलीवरी

ऐसी और स्टोरीज देखें