टेक एंड गैजेट्स

अमेजन की ग्रेट सेल, अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra

यदि आप Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे प्रीमियम फोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजान खत्म हो गया है। Galaxy S25 Ultra को सबसे कीमत पर खरीदने का मौका है।

Image

अमेजन की ग्रेट सेल, अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra

अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है। Samsung का दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय Amazon Great Summer Sale 2026 में भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन अब तक की अपनी सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

लॉन्च के डेढ़ साल बाद भी बना हुआ है प्रीमियम फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S25 Ultra को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी इसका अगला मॉडल पहले ही पेश कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यह स्मार्टफोन अब भी प्रीमियम एंड्रॉयड फ्लैगशिप की लिस्ट में शामिल है। इसकी हाई-एंड कैमरा क्वालिटी, दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले इसे आज भी काफी लोकप्रिय बनाते हैं। आमतौर पर यह स्मार्टफोन प्रीमियम कीमत पर मिलता है, लेकिन Amazon की चल रही सेल में इसकी कीमत में बड़ा कटौती देखने को मिल रही है।

95 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 1,29,999 रुपये है। हालांकि सेल के दौरान इस फोन पर सीधे 23 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 99,999 रुपये हो गई है।

इसके अलावा ग्राहकों को 2,000 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 97,999 रुपये रह जाती है। वहीं चुनिंदा बैंक कार्ड पर EMI और नॉन-EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सभी ऑफर्स को मिलाकर यह स्मार्टफोन करीब 94,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

दमदार फीचर्स से लैस है Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और कनेक्टिविटी भी शानदार

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं। ऐसे में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे यूजर्स के लिए यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article