टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Republic Day Sale: ये हैं 40,000 रुपये से कम में बेस्ट लैपटॉप, खरीदने का सबसे शानदार मौका

Amazon Great Republic Day Sale 2026 Best offer On Laptop: अमेजन की इस बार की सेल की सबसे खास बात यह है कि Prime और Non-Prime दोनों मेंबर्स के लिए एक साथ शुरू की गई है। आइए इस सेल में 40 हजार रुपये तक की रेंज में मिलने वाले कुछ शानदार लैपटॉप के बारे में जानते हैं...

Amazon Great Republic Day Sale Top Laptop Deals

Amazon Great Republic Day Sale Top Laptop Deals/Photo-Amazon

Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत हो गई है। अमेजन की इस सेल में लैपटॉप से लेकर मोबाइल और वॉशिंग मशीन से लेकर स्मार्ट टीवी तक सबकुछ भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अमेजन की इस बार की सेल की सबसे खास बात यह है कि Prime और Non-Prime दोनों मेंबर्स के लिए एक साथ शुरू की गई है। आइए इस सेल में 40 हजार रुपये तक की रेंज में मिलने वाले कुछ शानदार लैपटॉप के बारे में जानते हैं...

इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम अप्लायंसेज तक छूट

इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, स्पीकर, ईयरफोन, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, अगर आप 40,000 रुपये से कम कीमत में नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर इस सेगमेंट में कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं।

40 हजार से कम कीमत वाले लैपटॉप में क्या मिलेगा

40,000 रुपये से कम कीमत वाले लैपटॉप्स में आमतौर पर Intel Core i3 या AMD Ryzen 3 प्रोसेसर मिलते हैं। इनमें नॉन-टच LCD डिस्प्ले, 16GB तक RAM और 512GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाती है। साथ ही स्टैंडर्ड कीबोर्ड और जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद होते हैं।

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में HP, Dell, Lenovo, Asus और Acer जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के लैपटॉप्स इस सेगमेंट में उपलब्ध हैं। अलग-अलग कॉन्फिगरेशन और ऑफर्स के चलते ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही लैपटॉप चुन सकते हैं।

लैपटॉप मॉडललिस्टिंग प्राइससेल में कीमत
Lenovo V15 G4₹99,999₹38,999
HP 15₹52,721₹37,990
Acer Aspire Lite₹52,990₹35,990
Asus Vivobook Go 14₹43,990₹30,990
Dell 15₹47,877₹39,990
Lenovo IdeaPad Slim 3₹53,790₹38,490

बैंक ऑफर से और सस्ती डील

Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान प्लेटफॉर्म-लेवल डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर Non-Prime मेंबर्स को 10 प्रतिशत तक और Prime मेंबर्स को 12.5 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, तय सीमा से ज्यादा खरीदारी करने पर एक बार का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है, हालांकि क्रेडिट कार्ड आधारित यह ऑफर अधिकतम आठ बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article