टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल की घोषणा, इन प्रोडक्ट पर मिलेगा 75% डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival 2024 Sale: यूजर्स टैबलेट पर 60 प्रतिशत तक, मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक, हेडफोन पर 70 प्रतिशत तक, स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 60 प्रतिशत तक, गेमिंग कंसोल और अन्य वस्तुओं पर 70 प्रतिशत तक की छूट और लाभ का फायदा उठा सकेंगे।

Image

Amazon Great Indian Festival 2024

Amazon Great Indian Festival 2024 Sale: ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने त्यौहारी सीजन से पहले अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल की घोषणा कर दी है। यह कंपनी की साल की सबसे बड़ी सेल होती है। इसमें खरीदार लैपटॉप पर 45 प्रतिशत तक की छूट और इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, प्राइम मेंबर्स और SBI कार्ड यूजर्स भी कई तरह के फायदे ले सकते हैं।

प्राइम मेंबर्स एक दिन पहले उठा सकेंगे फायदा

हालांकि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल की सटीक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन Amazon अपनी वेबसाइट पर कुछ शुरुआती डील्स और डिस्काउंट को टीज कर रहा है। इस सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस मिलेगा। प्राइम यूजर्स एक दिन पहले से ही सेल को एक्सेस कर सकेंगे। यूजर्स एप्पल, सैमसंग, डेल, अमेजफिट, सोनी और शाओमी जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

त्योहारों पर खरीदारी को लेकर ग्राहक है उत्साहित

भारत में हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। त्योहारों की इस तैयारी के बीच अमेजन इंडिया ने IPSOS रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक स्टडी करवाई है। इस स्टडी से पता चलता है कि इस साल त्योहारों पर खरीदारी को लेकर ग्राहक काफी उत्साहित हैं। सर्वे में शामिल लोगों में से 89% ने बताया कि वे आगामी त्योहारों के लिए कितने उत्साहित हैं। वहीं 71% ने इस त्योहारी मौसम में ऑनलाइन खरीदारी करने का इरादा जताया है।

त्यौहार पर बढ़ रही ऑनलाइन खरीदारी

सर्वे में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और खरीदारी की इच्छा में वृद्धि साफ देखने को मिली है। ऑनलाइन खरीदारी का इरादा रखने वाले लगभग 50% प्रतिभागियों ने कहा कि वे पिछले साल की तुलना में इस साल ऑनलाइन त्यौहारी खरीदारी पर ज्यादा खर्च करेंगे। यह ट्रेंड महानगरों (55%) से लेकर टियर-2 शहरों (10-40 लाख आबादी वाले शहरों में 43%) में देखने को मिला है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article