Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। पहले नंबर पर 50 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ जियो विराजमान है। Airtel के प्लान जियो के मुकाबले महंगे हैं, लेकिन नेटवर्क के मामले में Airtel की स्थिति अच्छी है। Airtel के पास कई सारे ऐसे प्लान हैं जो बड़े ही काम के हैं और खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किए गए हैं जिन्हें डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी की जरूरत है। आज हम आपको Airtel के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जो बड़े ही काम का है। आइए जानते हैं...
Airtel का 28 दिन वाला सबसे बेस्ट प्लान?
फिलहाल Airtel के पास 28 दिन वाले दो प्लान हैं जो बहुत ही फायदे वाले हैं। इनमें प्लान में 20 से अधिक स्ट्रीमिंग ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है जिनमें SonyLIV से लेकर Zee5 शामिल हैं। इसके अलावा आप नई वेब सीरीज Maharani 4 भी फ्री में देख सकते हैं।
Airtel का 349 रुपये वाला प्लान
यह कंपनी का सबसे सस्ता 349 रुपये वाला प्लान है। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 मैसेज की सुविधा मिलती है। इसमें रोज 1.5GB डाटा मिलता है। इसमे Airtel Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें SonyLIV और Zee5 भी शामिल हैं।
Airtel 499 रुपये का प्लान
एयरटेल का यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 मैसेज और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलती है। Airtel के इस प्लान में डाटा अधिक मिलता है यानी 28 दिनों तक आपको हर रोज 2.5GB डाटा मिलेगा। इसमें Airtel Xstream Play Premium के साथ 20 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
