टेक एंड गैजेट्स

Airtel की पहली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, एक टच से कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, जानें कीमत

Airtel Payments Bank Smartwatch: खासियतों की बात करें तो एयरटेल पेमेंट्स बैंक स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ 550 निट्स की पाक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ NFC का भी सपोर्ट है। इसकी मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में मदद मिलती है।

Image

Airtel Payments Bank Smartwatch

Airtel Payments Bank Smartwatch: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच सेगमेंट में किसी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा लॉन्च किया जाने वाला पहला डिवाइस बन गया है। स्मार्टवॉच को नॉइज और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस वॉच का नाम एयरटेल पेमेंट्स बैंक स्मार्टवॉच (Airtel Payments Bank smartwatch) रखा गया है। वॉच में एनएफसी का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से एक टच से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

Airtel Payments Bank Smartwatch: कीमत

एयरटेल पेमेंट्स बैंक स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, स्मार्टवॉच केवल वही लोग खरीद सकते हैं जो एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मौजूदा सदस्य हैं। स्मार्टवॉच को एयरटेल थैंक्स (Airtel Thanks) ऐप से खरीदा जा सकेगा।

Airtel Payments Bank Smartwatch: क्या है खासियत

खासियतों की बात करें तो एयरटेल पेमेंट्स बैंक स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ 550 निट्स की पाक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ NFC का भी सपोर्ट है। इसकी मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में मदद मिलती है। यानी आप स्मार्टवॉच की मदद से रिटेल स्टोर्स और मॉल में खरीदारी कर सकते हैं। यूजर्स डिवाइस के जरिए हर दिन 25,000 रुपये तक का भुगतान कर सकेंगे।

Airtel Payments Bank Smartwatch: 10 दिनों तक चलेगी बैटरी

अन्य फीचर्स की बात करें तो वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर, 150 क्लाउड-आधारित वॉच फेसेस का भी सपोर्ट है। इसमें स्ट्रेस मॉनिटर और SPO2 जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी हैं। वॉच के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिलती है। इसके साथ 10 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिलता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article