टेक एंड गैजेट्स

Airtel-Google ने की पार्टनरशिप, भारत में GenAI क्लाउड सर्विस के लिए करेंगे काम

Airtel-Google Cloud Partnership: भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने एक बयान में कहा, "हम गूगल क्लाउड के साथ समझौता कर खुश हैं।" उन्होंने कहा," इस समझौते से देश में जेनएआई के इस्तेमाल में तेजी आई आएगी और समस्याओं के समाधान में आसानी होगी।"

Image

Airtel-Google Cloud Partnership

Airtel-Google Cloud Partnership: भारत में क्लाउड अपनाने में तेजी लाने और जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेनएआई) सेवाओं के प्रसार के लिए भारती एयरटेल और गूगल क्लाउड के बीच सोमवार को एक समझौता हुआ। दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता एयरटेल ग्राहकों को गूगल क्लाउड से अत्याधुनिक क्लाउड सुविधा प्रदान करेगा। इससे क्लाउड अपनाने और आधुनिकीकरण में तेजी आएगी।

गूगल क्लाउड के साथ समझौते से खुश एयरटेल

भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने एक बयान में कहा, "हम गूगल क्लाउड के साथ समझौता कर खुश हैं।" उन्होंने कहा," इस समझौते से देश में जेनएआई के इस्तेमाल में तेजी आई आएगी और समस्याओं के समाधान में आसानी होगी।" सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, दोनों कंपनियां बढ़ते भारतीय सार्वजनिक क्लाउड सर्विस मार्केट को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं। 2027 तक इस क्षेत्र का कारोबार 17.8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

भारत में GenAI क्लाउड सर्विस देगा एयरटेल

एयरटेल की ओर से कहा गया कि वह दो हजार से अधिक बड़े उद्यमों और दस लाख उभरते व्यवसायों के अपने ग्राहकों को क्लाउड युक्त सेवा प्रदान करेगा। गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा, "इस समझौते के जरिए हमारा लक्ष्य ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करना व उनकी समस्याओं का समाधान करना है।"

इंटरनेट ऑफ थिंग्स

इसके अलावा, एयरटेल ने एक एंड-टू-एंड आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) समाधान तैयार किया है। यह कनेक्टिविटी, गूगल क्लाउड सेवाओं और एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर को जोड़ता है। अपने क्लाउड-आधारित समाधान व्यवसाय को और सशक्त बनाने के लिए, एयरटेल ने पुणे में 300 से अधिक विशेषज्ञों के साथ एक सेवा केंद्र स्थापित किया है। इन्हें गूगल क्लाउड सेवाओं को और बेहतर बनाने और विश्व स्तरीय तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article