टेक एंड गैजेट्स

Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम है। टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के सस्ते प्लान्स ऑफर करती है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने लिस्ट में 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान जोड़ दिया है। कंपनी प्लान में पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है।

Image

एयरटेल के सस्ते एनुअल प्लान ने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी राहत। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Airtel Cheapest Annual Plan: Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 38 करोड़ से अधिक लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। एयरटेल अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी के पास अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग-अलग ऑफर्स वाले कई प्लान्स मौजूद हैं। अगर आपके पास एयरटेल का सिम है तो हम आपको आज कंपनी का 365 दिन तक चलने वाला ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत इस कैटेगरी में सबसे कम है।

जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों की इस जरूरत को देखते हुए अब टेलिकॉम कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। एयरटेल की तरफ से भी ऐसा कदम उठाया गया है।

इन यूजर्स की हुई मौज

कई सारे ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती। ऐसे ग्राहकों के लिए एयरटेल ने लिस्ट में एक बेहद किफायती प्लान जोड़ा है। कंपनी कम दाम में ग्राहकों के लिए पूरे साल सिम एक्टिव रखने का जुगाड़ कर दिया है। अब आप दो हजार रुपये से कम कीमत में एक साल तक सिम को एक्टिव रख सकते हैं।

Airtel के सस्ते प्लान ने कराई मौज

अगर आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो आप एयरटेल का 1849 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को खरीद सकते हैं। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आप एक बार में ही पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पा सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी दे रही है। आप पूरे एक साल तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।

Airtel अपने यूजर्स को रिचार्ज प्लान में सभी नेटवर्क के लिए 3600 फ्री एसएमएस देता है। इसके साथ ही आपको इसमें 1700 रुपये की कीमत का Perplexity pro AI टूल फ्री में मिल जाता है। इसके साथ ही प्लान में आपको जियो ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article