टेक एंड गैजेट्स

AI Summit 2026: JioHotstar ने OpenAI के साथ की पार्टनशिप, मिलेंग ChatGPT के खास फीचर्स

AI Summit 2026: इस साझेदारी के साथ कंपी ने अपने ओटीटी स्ट्रीमिंग ऐप में ChatGPT आधारित मल्टीलिंगुअल सर्च फीचर जोड़ने का ऐलान किया है। इस नई सुविधा के साथ यूजर्स को ऐप पर अपनी पसंद का कंटेंट तलाशने में मदद मिलेगी।

Image

इस साझेदारी से देश को करोड़ों ऐप यूजर्स को मिलेगी बड़ी सुविधा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महाकुंभ AI Impact Summit 2026 चल रहा है। दुनिया भर की टेक कंपनियों के लिए इस समय यह इवेंट एक बड़ा प्लेटफॉर्म बना हुआ है। जहां कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए-नए स्टार्टअप्स पेश कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग कंपनियों के बीच भविष्य की योजनाओं के लिए पार्टनरशिप भी हो रही है। इस बीच इवेंट के दौरान एक और बड़ी पार्टनरशिप देखने को मिली जिसमें JioHotstar ने ChatGPT मेकर OpenAI के साथ हाथ मिलाया।

इस साझेदारी के साथ कंपी ने अपने ओटीटी स्ट्रीमिंग ऐप में ChatGPT आधारित मल्टीलिंगुअल सर्च फीचर जोड़ने का ऐलान किया है। इस नई सुविधा के साथ यूजर्स को ऐप पर अपनी पसंद का कंटेंट तलाशने में मदद मिलेगी। जियो हॉटस्टार की इस नई सुविधा की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि यूजर्स को कंटेंट सर्च करने के लिए कीवर्ड्स भी नहीं टाइप करने होंगे, वे सिर्फ बोलकर भी सर्च कर पाएंगे।

API ने डिजाइन किया इंटरफेस

आपको बता दें कि दोनों टेक जायंट के बीच हुई साझेदारी के बाद जियो हॉटस्टार में चैटजीपीटी पावर्ड एक खास तरह का इंटरफेस ऐप में जोड़ा जाएगा। इस इंटरफेस को OpenAI की कAPI टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। फिलहाल अभी दोनों ही कंपनियों ने टेक्नोलॉजी डिटेल्स शेयर नहीं की है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इसमें टेक्स्ट जनरेशन के साथ Speech-To-Text औक Text-To-Speech टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। जियो हॉटस्टार का यह फीचर कई सारी नई सारी भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों के लाखों-करोड़ों यूजर्स इसका फायदा उठा पाएंगे।

JioHotstar ने एक उदाहरण देकर समझाया कि अगर कोई व्यक्ति कहे, “मेरे भाई-बहन घर आए हैं, हम सब साथ में क्या देखें?”, तो यह एआई टूल परिवार के मुताबिक सही फिल्म या टीवी शो का सजेशन दे देगा। यह फीचर लोगों की पसंद और उनके सांस्कृतिक माहौल को समझकर सुझाव देता है। कंपनी का कहना है कि यह असिस्टेंट सिर्फ पूछी गई चीज ही नहीं बताएगा, बल्कि उससे जुड़े और भी मजेदार और काम के कंटेंट की सलाह भी देगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article