टेक एंड गैजेट्स

AI Summit में Adobe का बड़ा ऐलान, लाखों भारतीय छात्रों को फ्री मिलेंगे Photoshop, Acrobat जैसे महंगे ऐप्स

AI Impact Summit 2026: टेक कंपनी Adobe ने भारतीय छात्रों के लिए एआई समिट में बड़ा ऐलान किया है। देश के लाखों छात्रों को फ्री में फोटोशॉप, एक्रोबैट समेत कई ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा।

Image

टेक कंपनी ने लाखों भारतीय छात्रों को दी बड़ी सुविधा।(फोटो क्रेडिट- Adobe)

दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 में दिग्गज कंपनी Adobe ने बड़ा ऐलान किया है। Adobe की तरफ से एआई समिट के दौरान लाखों भारतीय छात्रों को बड़ा तोहफा दिया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह मान्यता प्राप्त एजूकेशनल इंस्टीट्यूट्स से जुड़े स्टूडेंट्स को Photoshop, Acrobat, Firefly जैसे पावरफुल क्रिएटिव ऐप्स का फ्री एक्सेस देगी। भारत में क्रिएटिव और एआई स्किल्स को बढ़ावा देने की कदम में Adobe का यह फैसला काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाला है।

इन छात्रों को मिलेगा फायदा

आपको बात दें कि कंपनी का यह AI First Offer उन 15,000 स्कूल्स और 500 कॉलेज के स्टूडेंट्स को दिया जाएगा जहां पर छात्रों के लिए कंटेंट क्रिएटर्स लैब (Content Creator Labs) बनाए गए होंगे। गौरतलब है कि यह पहल केंद्र सरकार के केंद्रीय बजट 2026 का हिस्सा है जिसके तहत 2030 तक Animation, Visul Effects, Gaming और Comics जैसे सेक्टर्स में बड़े स्तर पर रोजगार क्रिएट करना है।

NAASCOM के साथ साझेदारी

Adobe भारतीय छात्रों को सिर्फ सर्टिफिकेट्स ही उपलब्ध नहीं कराएगी बल्कि उनमें स्किल्स डेवलप करने के लिए एक खास तरह का कोर्स भी उपलब्ध करा रही है। आपको बता दें कि एडोबे ने एआई समिट के दौरान NAASCOM के साथ साझेदारी करने का भी ऐलान किया है। इसी पार्टनरशिप में छात्रों को एआई लर्निंग कोर्स के जरिए सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे। अमेरिकी टेक कंपनी के इस कदम का लाखों भारतीय छात्रों को सीधा फायदा मिलने वाला है।

इस समय Adobe भारत में छात्रों के लिए Creative Cloud Pro पैकेज खास ऑफर के साथ दे रहा है। इसमें छात्रों को पहले महीने सिर्फ 400 रुपये की फीस देनी होती है। इसके बाद हर महीने 2714 रुपये फीस के तौर पर देने होते हैं। कंपनी के इस पैकेज में छात्रों को पॉपुलर ऐप्स Adobe Photoshop, Adobe Illustrator, Adobe Premiere Pro, Adobe Acrobat Pro, Adobe After Effects, Adobe InDesign, Adobe Lightroom, Adobe XD, Adobe Audition, Adobe Animate, Adobe Dreamweaver का एक्सेस दिया जाता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article