टेक एंड गैजेट्स

Adani One: फ्लाइट के साथ अब बस टिकट बुकिंग भी करेगा अदाणी वन, क्लियर ट्रिप से मिलाया हाथ

Adani One: क्लियरट्रिप अदाणी वन यूजरों को तीन लाख से ज्यादा रूटों और निजी तथा राज्य परिवहन निगमों के 10 लाख से अधिक बस कनेक्शनों तक पहुंच उपलब्ध करायेगा। अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से बसों की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को रिवार्ड प्वाइंट्स भी मिलेंगे।

Image

Adani One

Adani One: अदाणी समूह के ट्रैवल, लाइफस्टाइल और शॉपिंग प्लेटफॉर्म अदाणी वन ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपने यूजरों को बस यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर क्लियर ट्रिप के साथ करार किया है। क्लियरट्रिप के साथ अदाणी वन के जुड़ने से यूजरों को फ्लाइट और होटलों के कई अतिरिक्त विकल्प भी मिलेंगे जिससे ट्रैवल इकोसिस्टम और बेहतर बनेगा।

यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

कंपनी ने बताया कि क्लियरट्रिप अदाणी वन यूजरों को तीन लाख से ज्यादा रूटों और निजी तथा राज्य परिवहन निगमों के 10 लाख से अधिक बस कनेक्शनों तक पहुंच उपलब्ध करायेगा। अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से बसों की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को रिवार्ड प्वाइंट्स भी मिलेंगे।

अदाणी डिजिटल लैब्स के मुख्य डिजिटल अधिकारी नितिन सेठी ने एक बयान में कहा, "यह नई भागीदारी प्लेटफॉर्म में हमारे विश्वास को दिखाता है जिससे हम कनेक्टिविटी को और बेहतर बना सकेंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों की यात्रा जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। हम ट्रैवल इकोसिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव के लिए क्लियरट्रिप के साथ नये उत्पादों के विकास और नवाचार के लिए उत्साहित हैं।"

कनेक्टिविटी होगी बेहतर- क्लियरट्रिप

कंपनी ने बताया कि अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड और अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर व्यापक और महत्वपूर्ण रिवॉर्ड प्रोग्राम हैं। क्लियरट्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अय्यपन आर. ने कहा, "इस भागीदारी के जरिये, खासकर मझोले और छोटे शहरों में हम कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए सबसे अच्छी सहुलियत, विकल्प और वैल्यू प्रदान करेंगे।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article