टेक एंड गैजेट्स

Aadhaar Card कब और कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे चुटकियों में ऐसे करें मालूम

UIDAI यूजर्स को कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स देता है। हर सिक्योरिटी फीचर का अपना एक अलग मकसद है। ऐसी ही एक सुविधा जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कब और कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है।

Image

यूआईडीएआई आधार धारकों को कई तरह की सुविधाएं देता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Aadhaar Authentication History: आधार कार्ड आज के समय में सबसे बड़ा और जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। इसका इस्तेमाह हर उस जगह पर किया जा रहा है जहां पर आईडी प्रूफ की जरूरत होती है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक संबंधित काम, नया सिम खरीदने और दूसरी कई जरूरी जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हमारी पर्सनल और बायोमेट्रिक डिटेल्स मौजूद होती हैं। इसलिए अगर आधार किसी और के हाथ में लग जाए तो इससे बड़ी मुश्किल हो सकती है।

UIDAI आधार धारकों को कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स देता है। हर एक सिक्योरिटी फीचर का अपना एक अलग मकसद है। ऐसी ही एक सुविधा जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कब और कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है। लोगों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब आधार कार्ड को ट्रैक करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। आप बिना आधार सेंटर गए ही आसानी से मालूम कर सकते हैं कि कहां-कहां आधार कार्ड इस्तेमाल किया गया है।

आधार कार्ड की डिटेल्स जानने के लिए आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप का ऑप्शन चुन सकते हैं। दोनों ही जगह आपको ‘Authentication History' का ऑप्शन मिल जाएगा। इसके प्रॉसेस की प्रक्रिया पहले काफी लंबी थी लेकिन अब इसे काफी आसान बना दिया गया है। अब आसानी से आप घर बैठे आधार की डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।

इस तरह से ऐप में हिस्ट्री चेक करें

  • आधार कार्ड की जानकारी लेने के लिए आपके लिए मोबाइल ऐप काफी मददगार साबित होने वाला है।
  • आपको सबसे पहले mAadhaar ऐप डाउनलोड करके उसे ओपन करना होगा इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर स्वाइप करना होगा।
  • अब आपको डिस्प्ले परकई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको ‘Auth History’ पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर टैप करते ही आपके सामने एक पूरी लिस्ट खुल जाएगी जिससे आप मालूम कर सकते हैं कि आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
यह भी पढ़ें- Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम में खत्म होगी बड़ी टेंशन

ऐप में मिलते हैं दूसरे कई फीचर्स

आपको बता दें कि नए आधार ऐप में सिर्फ ऑथेंटिकेशन प्रॉसेस को ही आसान नहीं बनाया गया है बल्कि आपको दूसरे कई सारे यूजफुल फीचर्स भी मिलते हैं। आप अब आधार क्यूआर कोड भी आसानी से शेयर कर सकते हैं जिससे आपको हर जगह पर फिजिकल कार्ड ले जाने की टेंशन नहीं होगी। इसके अलावा इस ऐप में यूजर्स को बॉयोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का फीचर भी मिलता है। अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है तो आप कुछ सेकंड में उसे लॉक कर सकते हैं जिससे आपका पर्सनल डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article