टेक एंड गैजेट्स

मोबाइल यूजर्स को मिली बड़ी राहत, चुपके से लॉन्च हुआ 50 दिन वाला प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

28 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान लेकर थक चुके हैं तो अब आपकी परेशानी कम होने वाली है। अब आपके पास एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान है जिसमें आपको 50 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

Image

सस्ते रिचार्ज प्लान ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की खत्म की बड़ी टेंशन। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Recharge Plan with long Validity: अधिकांश मोबाइल यूजर्स आज के समय में दो सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से एक साथ दो नंबर रिचार्ज करा पाना बेहद मुश्किल हो गया है। हालांकि इस बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हैं वहीं BSNL अपने ग्राहकों को आज भी पुरानी कीमत में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। BSNL ने अब एक ऐसा प्लान पेश कर दिया है जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी मिलने वाली है।

सरकारी कंपनी के पास रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी के पास 28 दिन, 56 दिन, 80 दिन, 365 दिन और 400 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी वाले प्लान्स मौजूद हैं। BSNL ने मोबाइल यूजर्स के लिए ऐसा प्लान पेश कर दिया है जिससे 28 दिन की वैलिडिटी का झंझट ही खत्म हो गया है। आइए आपको इस सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं।

कंपनी ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए 50 दिन की वैलिडिटी वाला एक सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया गया है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से दी है। अगर आप 28 दिन से अधिक की वैलिडिटी चाहते हैं तो यह नया रिचार्ज प्लान आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। BSNL के इस नए प्लान की कीमत 347 रुपये है।

कंपनी के इस नए प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 50 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब अगर आप छह महीने या फिर एनुअल प्लान में अधिक पैसे नहीं खर्च करना चाहते तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। इसमें आपको लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलती है।

BSNL के 347 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको 50 दिनों के लिए कुल 100GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही सभी नेटवर्क कंपनी ग्राहकों को डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है।

BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी के पास 599 रुपये का रिचार्ज प्लान भी है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी देती है। प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 3GB डेटा ऑफर करती है। इसके साथ ही आपको इसमें हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article