टेक एंड गैजेट्स

महिलाओं की सुरक्षा करेगा स्मार्टफोन! तुरंत फोन में डाउनलोड कर लें ये सिक्योरिटी ऐप

Best Women Safety Apps: यहां हम महिलाओं के लिए बेस्ट 5 सेफ्टी ऐप बता रहे हैं, जो हर महिला के स्मार्टफोन में होना ही चाहिए। ताकि वह मुसीबत के समय किसी करीबी से मदद मांग सकें और SOS अलर्ट भेज सकें।

Image

Best Women Safety Apps

Safe Her: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के बाद देश-भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे में स्मार्टफोन को सुरक्षा टूल में बदलना सबसे सही उपाए है। यहां हम आपको पांच बेस्ट सिक्योरिटी मोबाइल ऐप बता रहे हैं, जो हर महिला के फोन में होना ही चाहिए, ताकि एक क्लिक पर मदद मिल सके।

Women Safety App

इस ऐप की मदद से पुलिस और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट से संपर्क किया जा सकता है। ऐप में SOS अलर्ट की भी सुविधा है। ऐप की मदद से आप नजदीकी मेडिकल, नजदीकी सुरक्षित जगह और नजदीकी पुलिस स्टेशन जैसी जानकारी ले सकते हैं। यह मैप भी दिखाता है और आपकी लोकेशन को दोस्तों और परिवार से साथ शेयर करने की सुविधा भी देता है।

UrSafe

यह भी महिलाओं के लिए सिक्योरिटी टूल की तरह काम करता है। ऐप में खुद की करेंट लोकेशन शेयर करने की सुविधा है। आप ऐप की मदद से SOS मैसेज भी भेज सकते हैं। खास बात यह है कि SOS अलर्ट भेजने के लिए आप कोई शब्द भी सेट कर सकते हैं। यानी बिना कोई बटन दवाए ही अलर्ट आपके भरोसेमंद दोस्त या परिवार को चला जाएगा। इसमें लाइव वीडियो और ऑडियो शेयरिंग की सुविधा भी है।

bSafe

bSafe एक लोकप्रिय ऐप है। ऐप सुरक्षा के लिए रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, आपातकालीन अलर्ट और फेक कॉल अलर्ट जैसे कई फीचर्स देता है। इस ऐप में SOS अलर्ट ऑन करते ही वीडियो और ऑडियो की रिकॉर्डिंग ऑन हो जाती है।

SOS Alert

इस ऐप की मदद से 3 सेकेंड में SOS अलर्ट भेजा जा सकता है। SOS अलर्ट के साथ ऐप आपकी लोकेशन और मैसेज को आपके दिए नंबर पर सेंड कर देगा। आप इसमें 5 लोगों के नंबर रजिस्टर कर सकते हैं ताकि आपकी मदद के लिए कोई न कोई जरूर उपलब्ध हो सकें।

I'm Safe

इस ऐप की मदद से दोस्तों और परिवार के लोगों के पास इमरजेंसी अलर्ट भेजा जा सकता है। I'm Safe एक SOS ट्रिगर डिवाइस भी ऑफर करता है, जिसकी मदद से बिना फोन के ही SOS अलर्ट भेजा जा सकता है। यह आपको फेक कॉल से भी बचाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article