टेक एंड गैजेट्स

सिर्फ 5 रुपये में रोज 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग, BSNL ने उड़ा दी जियो-एयरटेल की नींद

इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें लोकल, एसटीडी के साथ-साथ नेशनल रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग शामिल है। यानी यात्रा के दौरान भी अतिरिक्त चार्ज की चिंता नहीं रहेगी

सिर्फ 5 रुपये में रोज 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग, BSNL ने उड़ा दी जियो-एयरटेल की नींद

सिर्फ 5 रुपये में रोज 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग, BSNL ने उड़ा दी जियो-एयरटेल की नींद (फोटो क्रेडिट-Digit)

जब निजी टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर अपने टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं, ऐसे समय में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों को राहत देने पर फोकस कर रही है। BSNL ने एक ऐसा किफायती प्लान पेश किया है, जो कम कीमत में ज्यादा फायदे देता है और आम यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।

₹347 में 56 दिनों की वैलिडिटी

BSNL का यह सस्ता प्लान ₹347 का है, जिसकी वैधता करीब 56 दिनों की है। अगर प्रतिदिन के खर्च की बात करें तो यह प्लान ₹5 से भी कम प्रति दिन पड़ता है, जो इसे बेहद किफायती बनाता है।

अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें लोकल, एसटीडी के साथ-साथ नेशनल रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग शामिल है। यानी यात्रा के दौरान भी अतिरिक्त चार्ज की चिंता नहीं रहेगी।

2GB डेली हाई-स्पीड डेटा

डेटा यूजर्स के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद है। इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। पूरी वैधता के दौरान कुल मिलाकर यूजर्स को लगभग 100GB डेटा का लाभ मिलता है।

रोज 100 फ्री SMS

BSNL के इस प्लान में प्रतिदिन 100 फ्री SMS भी दिए जा रहे हैं, जिससे मैसेजिंग की जरूरतें भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के पूरी हो जाती हैं।

निजी कंपनियों से काफी सस्ता

अगर निजी टेलीकॉम कंपनियों के 56 दिनों वाले प्लान्स से तुलना करें, तो वहां कीमतें आमतौर पर ₹500 से ज्यादा होती हैं। ऐसे में BSNL का यह प्लान करीब ₹150 तक सस्ता है, भले ही वैधता कुछ दिन कम हो।

नेटवर्क को मजबूत कर रहा BSNL

BSNL सिर्फ सस्ते प्लान ही नहीं, बल्कि अपने नेटवर्क को भी तेजी से मजबूत कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में 1 लाख स्वदेशी 4G मोबाइल टावर लगाने का बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। यह पूरा 4G नेटवर्क पूरी तरह देशी तकनीक पर आधारित है और इसे भविष्य के लिए तैयार किया गया है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article