स्पोर्ट्स

US Open 2025: भारत के युकी भांबरी का अमेरिकी ओपन में धमाल, करियर के बेस्ट प्रदर्शन के साथ डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचे

Yuki Bhambri In US Open 2025 Men's Doubles Semi-Final: भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी अपने जोड़ीदार न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम पुरूष युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

Image

युकी भांबरी और माइकल वीनस की जोड़ी यूएस ओपन सेमीफाइनल में पहुंची (Instagram/YukiBhambri)

भारत के युकी भांबरी अपने जोड़ीदार न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम पुरूष युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गए ।

भांबरी और वीनस ने 11वीं वरीयता प्राप्त निकोला मेकटिच और राजीव राम को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। इससे पहले उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के केविच क्रावीत्ज और टिम पुएत्ज को मात दी थी।

तैतीस वर्ष के भांबरी चोटों से परेशान रहने के बाद एकल छोड़कर युगल पर फोकस कर रहे हैं । दुनिया के पूर्व जूनियर नंबर एक खिलाड़ी भांबरी का सीनियर ग्रैंडस्लैम में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने जियो हॉटस्टार से कहा, "यह बहुत ही रोमांचक अनुभव था। मैं काफी भावुक हो रहा हूं। मुझे खुशी है कि इतना कठिन मैच हम जीत सके। हमारी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी काफी अनुभवी थी और उनके खिलाफ जीतना बहुत बड़ी बात है।"

उन्होंने कहा, "अभी तक का सफर अच्छा रहा है। मुझे खुशी है कि वीनस और मैं मिलकर अच्छा खेल पा रहे हैं।" इसके साथ ही पुरूष युगल में भारत का दबदबा लिएंडर पेस, महेश भूपति और रोहन बोपन्ना के बाद भांबरी ने बरकरार रखा है। अब भांबरी और वीनस का सामना छठी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के जो सालिस्बरी और नील स्कूपस्की से होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article