स्पोर्ट्स

WI vs IND: IPL में छक्के छुड़ाने वाले युवा बल्लेबाज ने किया टी20 में डेब्यू, सूर्या ने सौंपी कैप

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 8, 2023, 08:13 PM IST

WI vs IND, Yashasvi Jaiswal T20 Debut: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और करो या मरो वाले टी20 मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए एक और खिलाड़ी ने डेब्यू किया।

Image

टी20 में डेब्यू करने के बाद यशस्वी जायसवाल। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

WI vs IND, Yashasvi Jaiswal T20 Debut: वेंस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए आज का दिन काफी हम है। पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया एक बार फिर टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरेगी। यह मुकाबला वेस्टइंडीज से ज्यादा टीम इंडिया के लिए अहम है, क्योंकि शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी है। पांच टी20 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज 2-0 से आगे है। विंडीज के खिलाफ टेस्ट में शानदार शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल ने टी20 में भी अपना कदम रख दिया है। उनको डेब्यू कैप सूर्यकुमार यादव ने दिया।

इस साल टी20 में डेब्यू करने वाले छठे खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिए यह साल काफी हम रहा है। आठ महीने में छह युवा बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू किया। इससे पहले इस साल शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार और तिलक वर्मा ने डेब्यू किया था।

आईपीएल में जमकर चला था बल्ला

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जासयवाल का आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर बल्ला चला था। वे आईपीएल 2023 के टॉस स्कोरर की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे थे। उन्होंने 163.61 की स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 625 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक, जबकि 5 अर्धशतक जमाए थे। आईपीएल के पूरे सीजन में यशस्वी के बल्ले से कुल 82 चौके और 26 छक्के निकले थे।

टेस्ट डेब्यू में खेली थी शानदार पारी

यशस्वी जायसवाल ने टी20 से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इस दौरान उनका बल्ला जमकर गरजा था। इस दौरान 387 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 171 रन की पारी खेली थी। उनके शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया को जीत मिली थी। वहीं, विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 57 रन बनाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article