स्पोर्ट्स

US Open 2025: पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचे यानिक सिनेर, महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में अनिसिमोवा ने बनाई जगह

US Open 2025 Men's And Women Singles Results: गत चैम्पियन यानिक सिनेर ने इटली के ही दसवीं रैंकिंग वाले लोरेंजो मुसेत्ती को हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने इगा स्वियातेक को हराकर अमेरिकी ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Image

यानिक सिनेर और अमांडा अनिसिमोवा

Photo : AP

गत चैम्पियन यानिक सिनेर ने इटली के ही दसवीं रैंकिंग वाले लोरेंजो मुसेत्ती को 6-1, 6-4, 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 25वीं वरीयता वाले फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा जिन्होंने आठवीं रैंकिंग वाले एलेक्स डि मिनौर को 4-6, 7-6, 7-5, 7-6 से हराया।

सिनेर का यह लगातार पांचवां ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है। अगर वह शुक्रवार को जीतते हैं तो इस साल चारों ग्रैंडस्लैम फाइनल पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।

उधर महिलाओं में, आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने इगा स्वियातेक को 6 . 4, 6 . 3 से हराकर अमेरिकी ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो महीने पहले ही छह बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वियातेक ने विम्बलडन फाइनल में अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराया था।

अमेरिका की अनिसिमोवा का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है लेकिन फ्लशिंग मीडोस पर वह पहली बार अंतिम चार में पहुंची हैं। अब उनका सामना चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने कोको गाफ को हराया था। उन्होंने सेमीफाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को मात दी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article