स्पोर्ट्स

Women's Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 2-1 से हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2023, 02:18 PM IST

Women's Junior Asia Cup Hockey: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को सोमवार को 2-1 से हराया। भारत के लिये मुमताज खान ने दसवें और दीपिका ने 26वें मिनट में गोल किया। इस जीत के बाद भारत पूल ए में शीर्ष पर है जिसने पहले मैच में उजबेकिस्तान को 22-0 से शिकस्त दी थी।

Image

भारत ने मलेशिया को हराया (Hockey India)

Photo : Twitter

भारतीय टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को सोमवार को 2-1 से हराया। भारत के लिये मुमताज खान ने दसवें और दीपिका ने 26वें मिनट में गोल किया । मलेशिया के लिये डियान नजेरी ने छठे मिनट में गोल दागा।

इस जीत के बाद भारत पूल ए में शीर्ष पर है जिसने पहले मैच में उजबेकिस्तान को 22-0 से शिकस्त दी थी। भारत ने पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया और कुछ पेनल्टी कॉर्नर बनाये हालांकि उन पर गोल नहीं हो सका । दूसरी ओर मलेशिया ने शुरूआत में गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी और छठे ही मिनट में नजेरी ने उसके लिये गोल कर दिया।

मलेशिया की बढ़त हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही और चार मिनट बाद मुमताज ने पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिये बराबरी का गोल किया। हाफ टाइम से चार मिनट पहले भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे दीपिका ने गोल में बदला। हाफटाइम के बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

भारत का सामना मंगलवार को तीसरे पूल मैच में कोरिया से होगा।

End of Article