स्पोर्ट्स

अब वेट कैटेगरी को लेकर फंसा पेंच, क्या मनमाफिक भारवर्ग में नहीं लड़ पाएगी विनेश

विनेश फोगाट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब उनकी राह में नहीं बाधा आ गई है। दरअसल अब वेट कैटेगरी को लेकर विनेश को झटका लग सकता है।

Image

विनेश फोगाट (साभार-X)

विनेश फोगाट की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही। शुक्रवार को भले ही सुप्रीम कोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया, लेकिन अब भी उनके लिए आगे की डगर आसान नहीं है। भारतीय कुश्ती संघ की अपील को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 30 और 31 मई को एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी, लेकिन अब तो खबरें सामने आ रही है वो उनके और उनके फैंस के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती।

दरअसल भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और स्टार पहलवान विनेश फोगाट के बीच विवाद एक नया मोड़ ले सकता है चूंकि राष्ट्रीय महासंघ ने उसे एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में सिर्फ महिलाओं के 50 किलो वर्ग में भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है, जबकि विनेश 53 किलोग्राम भारवर्ग में तैयारी कर रही है और उसी में खुद को आजमा सकती है। डब्ल्यूएफआई सूत्रों के अनुसार महासंघ के अधिकारियों ने उसके पसंदीदा भारवर्ग को लेकर पुष्टि का इंतजार किया लेकिन दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश की ओर से शुक्रवार रात तक उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने विनेश को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी थी।

संघ को देनी होती है जानकारी

विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 समेत पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में 50 किलो वर्ग में ही भाग लिया था लिहाजा वह इसी भारवर्ग में उतरेंगी। महासंघ के सूत्र ने बताया ,’’ मुख्य कोच और तकनीकी अधिकारियों के लिये यह जानना जरूरी है कि कौन सा पहलवान किस भारवर्ग में उतरेगा। हमने देर शाम तक इंतजार किया लेकिन कोई ईमेल, मैसेज या औपचारिक सूचना विनेश की तरफ से नहीं मिली।

53 किलोग्राम में तैयारी कर रही है विनेश

समझा जाता है कि विनेश 53 किलो वर्ग में उतरने की तैयारी कर रही है और इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में ही अभ्यास कर रही हैं जहां ट्रायल होने हैं ।

महासंघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे न्यायालय के निर्देश का सम्मान करते हैं लेकिन ट्रायल उनके अपने कड़े नियमों के तहत होंगे। महासंघ सभी प्रतिभागियों को वजन में एक किलो तक की रियायत देगा यानी अगर विनेश को 50 किलो वर्ग में भाग लेना है तो उसे अपना वजन 51 किलो करना होगा ।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article