स्पोर्ट्स

बैग उठाइए और चुप-चाप हिंदुस्तान वापस आ जाइए, विनेश मसले पर ओलंपियन विजेंदर सिंह का बड़ा बयान(वीडियो)

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के मुद्दे पर 3 बार के ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि इस तरह से किसी एथलीट के साथ कभी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर भारत की नहीं सुनी जा रही है तो उसे ओलंपिक का बहिष्कार कर देना चाहिए।

Image

विजेंदर सिंह (साभार-X)

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार तक रेसलिंग में इतिहास रच चुकी विनेश फोगाट को लेकर बुधवार सुबह आई खबर ने करोड़ों देशवासियों का दिल तोड़ दिया। क्या क्रिकेटर और क्या आम आदमी पूरा देश इस घटना से निराश है और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब रेसलिंग में मेडल नहीं मिलेगा। इस पूरे मसले पर पूर्व ओलंपियन विजेंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

वजन को लेकर विजेंदर सिंह का बयान

विनेश को अयोग्य घोषित करने का जो कारण सामने आ रहा है उसके तहत वह निर्धारित 50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक थी। इस पर विजेंदर सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं होता है कि आपको 100 ग्राम भार के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाए। उन्होंने कहा 'मैंने 3 ओलंपिक खेला है आज तक न कभी ऐसा देखा और न कभी ऐसा सुना। मैंने रेसलर फ्रैंड से बात की, उन्होंने बताया है कि ऐसे तो नहीं होता कि 100 ग्राम के लिए आपको निकाल दिया जाए।

दो वेट मशीन होती है

विजेंदर सिंह ने आगे कहा कि जिन्हें नहीं पता उन्हें मैं बता दूं कि वहां दो वेट मशीन होती है। पहला ट्रायल वेट होता है जिसमें आप चेक करते हैं कितना वेट है। उसके बाद फाइनल वेट के लिए जाते हैं। अगर वेट ज्यादा हो तो उसे 30 मिनट का मौका मिलता है फिर उसका दोबारा वेट हो जाता है ये कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इस पर उसे अयोग्य कर देना यह बहुत हार्ड है। मुझे नहीं पता इस तरह का बर्ताव क्यों किया गया।

बैग उठाइए और चुप-चाप वापस आ जाइए

विजेंदर सिंह ने कहा कि पता नहीं यह किसने किया है, लेकिन यह हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश है। वहां भारत की ओर से जो भी अथॉरिटी गईं हैं उन्हें अपना प्रोटेस्ट दर्ज कराना चाहिए और अगर सुनवाई नहीं होती तो बैग उठाइए और चुप-चाप वापस हिंदुस्तान आ जाइए। उन्हें पता लगता चाहिए कि हिंदुस्तान कोई खैरात में नहीं आया है। हमारे पास बेस्ट एथलीट हैं। हमें ओलंपिक का बॉयकॉट कर देना चाहिए।

(IANS इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article