स्पोर्ट्स

आंदोलनकारी पहलवानों ने दी ट्रायल्स में छूट के मामले में सफाई, कहा-तैयारी के लिए मांगा था वक्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2023, 11:17 PM IST

एशियाई खेलों और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए आईओसी की तदर्थ समिति द्वारा आंदोलनकारी पहलवानों ने छूट दिए जाने पर अपनी सफाई जारी की है। जानिए इस मामले पर है उनका क्या रुख?

Image

आंदोलनकारी पहलवान

Photo : PTI

नई दिल्ली: एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल्स से छूट मिलने के लिए साथी पहलवानों के विरोध का सामना कर रहे आंदोलनकारी पहलवानों ने आईओए से इस तरह की छूट की मांग से इनकार किया और कहा कि अगर यह साबित हो गया तो वे कुश्ती छोड़ देंगे। लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने शुक्रवार को सवाल उठाये थे कि क्या ये पहलवान इस तरह की छूट हासिल करने के लिए ही विरोध कर रहे थे और उन्होंने जूनियर पहलवानों,उनके कोचों और अभिभावकों से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी।

हमनें नहीं मांगी थी ट्रायल्स से छूट

साक्षी ने सोशल मीडिया पर लाइव चैट में कहा,'हमने ट्रायल्स में छूट नहीं मांगी थी, बस तैयारी के लिए समय मांगा था।' बजरंग ने कहा,'अगर आपको एक मुकाबले के ट्रायल से परेशानी थी तो आपको खेल मंत्री के पास जाना चाहिए था। लेकिन आपने सोशल मीडिया के जरिए जहर फैलाने का फैसला किया। अगर यह साबित हो जाए कि हमने छूट मांगी थी तो हम कुश्ती छोड़ने को तैयार हैं। हमने छूट के लिए कभी कोई पत्र नहीं लिखा।'

बृजभूषण को सजा मिलने तक जारी रखेंगे जंग

इन पहलवानों ने अपनी लड़ाई जारी रखने की कसम भी खायी। विनेश ने कहा,'बृज भूषण शरण सिंह को सजा मिलने तक हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, हम आरोप पत्र दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं।' साक्षी, बजरंग और विनेश फोगाट महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

End of Article