स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Special Day: पेरिस ओलंपिक में मेडल से चूकने वाली विनेश फोगाट के लिए आज का दिन स्पेशल, जानिए क्यों

Vinesh Phogat Special Day: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन रहा। लेकिन वेट कैटेगरी से अधिक वजन होने उनको अमान्य घोषित कर दिया था और वे मेडल से चूक गई थीं। विनेश के लिए आज दिन का काफी स्पेशल है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Image

विनेश फोगाट। (फोटो- Vinesh Phogat X)

Photo : Twitter

Vinesh Phogat Special Day: नम आंखों और खट्टी मीठी यादों के साथ भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से भारत वापस लौट चुकी हैं। बेहद करीब से मेडल से चूकी इस धाकड़ पहलवान का स्वदेश में जोरदार स्वागत हुआ। सरकार की ओर से विनेश को एक चैंपियन करार दिया गया, और उन्हें हर वो सम्मान मिलेगा जो उन्हें मेडल जीतने पर मिलता ऐसा ऐलान भी किया। मगर, क्या यह काफी है?

25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश फोगाट का आज 30 साल की हो गईं। भारत के सबसे प्रसिद्ध कुश्ती परिवारों में से एक से ताल्लुक रखने वाली विनेश अपनी चचेरी बहनों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के नक्शेकदम पर चलीं। तीन ओलंपिक खेल चुकी इस पहलवान ने संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन उनके परिवार और फैंस को यही उम्मीद है कि विनेश 2028 ओलंपिक खेलें।

पेरिस में गोल्ड मेडल पाने के लिए एक ही दिन में विनेश ने तीन धुरंधर पहलवानों को पटखनी दी, लेकिन नियमों के आगे हार गई। 'मां मैं हार गई और कुश्ती जीत गई...', ये शब्द विनेश का दर्द बयां करने के लिए काफी है, क्योंकि ये पहला मौका नहीं था जब इस महिला पहलवान को अपने भाग्य के आगे हार मानी पड़ी। 2016, 2020 और अब 2024 इन तीनों मौकों पर विनेश का उनके भाग्य ने साथ नहीं दिया।

कभी चोट, कभी बड़ा उलटफेर और अब मात्र 100 ग्राम के कारण फाइनल से डिसक्वालीफाई होना किसी भी खिलाड़ी के लिए सहन करना आसान नहीं है। ऐसा नहीं है कि इस पहलवान के नाम कोई मेडल नहीं है।

विनेश फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार 3 गोल्ड जीते हैं। उन्होंने यह गोल्ड 2014 ग्लास्गो, 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम गेम्स में जीते थे। इसके अलावा विनेश ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। एशियन चैम्पियनशिप 2021 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैम्पियनशिप में 3 सिल्वर मेडल भी जीते। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट अब तक 2 बार ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुकी हैं, लेकिन ओलंपिक के मंच पर इस खिलाड़ी का हाल 'चोकर' जैसा हो गया है।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article