स्पोर्ट्स

US OPEN 2024: प्री क्वार्टर फाइनल में थमा युकी भांबरी-अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी का सफर

भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी का यूएस ओपन 2024 के पुरुष युगल स्पर्धा के में सफर प्री क्वार्टर फाइनल में थम गया। इंडो-फ्रेंच जोड़ी को सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा।

Image

युकी भांबरी और अल्बानो ओलिवेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्री क्वार्टर फाइनल में हारी युकी भांबरी और अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी
  • मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासिया जेबालोस की जोड़ी ने दी पटखनी
  • सीधे सेट में 6-2, 6-2 से मिली करारी हार

न्यूयॉर्क: भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी रविवार को पुरुष युगल के राउंड 16 मैच में शीर्ष वरीय मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासिया जेबालोस से सीधे सेटों में हारकर अमेरिकी ओपन से बाहर हो गए। स्पेन और अर्जेंटीना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने भारत और फ्रांस की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया। भांबरी और ओलिवेटी ने दूसरे दौर में 15वें वरीय ऑस्टिन क्राजिसेक और जीन-जूलियन रोजर को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

सोमवार को होगो बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी का मुकाबला

दूसरे वरीय रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन सोमवार को राउंड 16 का मैच खेलेंगे। इससे पहले बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोपन्ना और सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5) 10-7 से हराया।

मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की जोड़ी से है भिड़ंत

बोपन्ना ने पीटीआई से कहा,'कभी कभार यह इस बारे में नहीं होता कि आप किस तरह शुरूआत करते हो बल्कि आप किस तरह समापन करते हो। उन्होंने भी शानदार शुरुआत की और हमने गति में बदलाव करके रणनीति में थोड़ा बदलाव किया जिससे भी मदद मिली।' बोपन्ना और सुत्जियादी का अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

टिम पुएत्ज़ और डेमी शूअर्स की जोड़ी को दी थी पहले दौर में मात

बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने शुरुआती दौर में जर्मनी के टिम पुएत्ज़ और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स पर 7-6(7) 7-6(5) से जीत दर्ज की थी। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी पहले ही पुरुष युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई थी। उन्होंने दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया को 6-2, 6-4 से हराया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article