स्पोर्ट्स

Paris Masters Final: फ्रेंच टेनिस स्टार उगो हम्बर्ट पहली बार मास्टर्स 1000 फाइनल में, अब इस खिलाड़ी से होगा सामना

Paris Masters 2024 Final: पेरिस मार्स्टस 2024 का रोमांच अंतिम पल पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रेंच टेनिस स्टार उगो हम्बर्ट ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए। अब उनका सामना एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

Image

उगो हम्बर्ट और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- ROLEX PARIS MASTERS Twitter)

Photo : Twitter

Paris Masters 2024 Final: फ्रेंच टेनिस स्टार उगो हम्बर्ट ने शनिवार को पेरिस मास्टर्स में करेन खाचानोव को 6-7(6), 6-4, 6-3 से हराकर पहली बार मास्टर्स 1000 फाइनल में जगह बनाई। अब वह अपने सातवें टूर-स्तरीय खिताब की तलाश में रविवार को चैंपियनशिप मैच में एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना करेंगे। ज्वेरेव अब तक छह मास्टर्स 1000 खिताब, दो एटीपी टूर फाइनल्स और टोक्यो में ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

इस साल की शुरुआत में अम्बेर ने दुबई और मार्सिले में खिताब जीते, जबकि ज्वेरेव ने रोम में एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब अपने नाम किया। अम्बेर 2016 में गेल मोन्फिल्स के बाद से मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचने वाले पहले फ्रेंच खिलाड़ी हैं। 2008 में जो-विल्फ्रेड सोंगा आखिरी बार फ्रेंच खिताब विजेता बने थे।

अपनी जीत के बाद अम्बेर ने कहा, "पेरिस में अपने पसंदीदा टूर्नामेंट में ऐसा करना अद्भुत है। यह एक सपना है। पहले सेट के हारने के बाद मैंने बस इस पल का आनंद लेने और दर्शकों के साथ रहने की कोशिश की। मैंने अच्छा खेला और मुझे बहुत गर्व है।"

इससे पहले इस हफ्ते अम्बेर ने कार्लोस अल्कराज को भी हराया था। खाचानोव के खिलाफ 35 विनर्स लगाने वाले अम्बेर एटीपी लाइव रैंकिंग में चार स्थान ऊपर बढ़कर नंबर 14 पर आ गए हैं। यदि वह खिताब जीतते हैं तो सोमवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 11 पर पहुंच जाएंगे।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article