स्पोर्ट्स

Australian Open 2025: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के रनरअप सितसिपास पहले राउंड में ही हुए बाहर

Australian Open 2025, Stefanos Tsitsipas Statement: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के रनरअप स्टेफानोस सितसिपास के लिए साल का पहला ग्रैंड स्लैम अच्छा नहीं रहा। सितसिपास को टूर्नामेंट के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया।

Image

स्टेफानोस सितसिपास। (फोटो- Stefanos Tsitsipas X)

Photo : Twitter

Australian Open 2025, Stefanos Tsitsipas Statement: ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहले ही राउंड में हारकर बाहर होने के बाद स्टेफानोस सितसिपास निराश हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी रणनीति ठीक नहीं साबित हुई। जिसके तहत उन्होंने डबल्स से नाम वापस लेकर सिंगल्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहा, लेकिन यह फैसला उनके खिलाफ ही चला गया। सितसिपास ने कहा, "यह विडंबनापूर्ण है। मेरा मकसद था कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में लंबा सफर तय करूं, लेकिन लगता है कि कर्मा ने मुझे सबक सिखा दिया।"

सितसिपास चार सेट के मैच में 20 साल के अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन से हार गए। यह हार उनके लिए चौंकाने वाली थी क्योंकि मेलबर्न पार्क में वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। 2023 में उपविजेता और तीन बार के सेमीफाइनलिस्ट सितसिपास ने सिंगल्स पर फोकस करने के लिए अपने भाई पेट्रोस के साथ डबल्स से हटने का फैसला किया था। वह अपनी एनर्जी बचाकर टूर्नामेंट के अंत तक खेलना चाहते थे। लेकिन यह योजना अब फेल हो गई।

सितसिपास ने स्वीकार किया, "मैं इस बार उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाया, जैसा मैं चाहता था। पूरा मकसद था ऊर्जा बचाना और तरोताजा रहना। लेकिन यह काम नहीं आया।" इस हार के बाद सितसिपास ने अपनी मानसिकता को लेकर भी आत्मचिंतन किया। उन्होंने कहा, "पहले मेरा दिमाग ज्यादा तरोताजा और जीत के लिए भूखा था। 2019 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में जब मैं रोजर फेडरर को हराकर सेमीफाइनल तक पहुंचा था, उस वक्त की ऊर्जा और उत्साह बिल्कुल अलग था।"

हालांकि, सितसिपास ने यह भी माना कि उनका जुनून अब भी वही है, लेकिन उनकी सोच और स्थिरता में बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों में मैंने अपने करियर को अच्छी तरह स्थापित किया है। अब ऊर्जा और सोच का तरीका थोड़ा अलग हो गया है। मैं अब बेहतर खिलाड़ी हूं, भले ही हार रहा हूं।"

2025 का सीजन भी सितसिपास के लिए धीमा शुरू हुआ है। इस साल के पहले तीन मैचों में से दो में हारने के बाद उनका फॉर्म अभी संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा, "ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में हारने की सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि रिकवर करने के लिए कुछ ज्यादा ही समय मिल जाता है। आपको अगले टूर्नामेंट तक इंतजार करना पड़ता है।" हालांकि, इस हार के बावजूद सितसिपास अपने खेल को लेकर सकारात्मक हैं। उनका मानना है कि तकनीकी और रणनीतिक रूप से वह बेहतर हुए हैं।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article