स्पोर्ट्स

रांची के 7 वर्षीय इशांक ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, श्रीलंका और भारत के बीच स्थित पाक स्ट्रेट तैरकर किया पार

Ishank Registers New World Record Of Swimming Across Palk Strait: रांची के रहने वाले 7 वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित दुर्गम पाक स्ट्रेट (Palk Strait) को तैरकर पार कर लिया और वो ऐसा करके उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Image

मास्टर इशांक ने रचा इतिहास

भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है और जब ऑफ-बीट खेलों या फिर तैराकी जैसे हुनर की बात आती है तो इसमें पिछले कई सालों से भारतीय प्रतिभाओं ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसकी एक झलक झारखंड में देखने को मिल गई है। राज्य की राजधानी रांची के रहने वाले 7 वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित दुर्गम पाक स्ट्रेट (Palk Strait) को तैरकर पार कर लिया और वो ऐसा करके उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इंशांक ने लगातार 9 घंटे और 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ये उपलब्धि हासिल की है। इशांक ने 29 किमी की दूरी तय कर इतिहास रचा है। इशांक दोपहर 1 बजकर 50 मिनट में धनुषकोडी के अरिचलमुनाई (भारत) पहुंचे। जैसे ही उन्होंने रामेश्वरम की रेत पर कदम रखा, वहां मौजूद पदाधिकारियों ने इशांक का स्वागत किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जशवंत के नाम था। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में 28 मार्च 2019 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक 30 किमी की पाक जलडमरू मध्य की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।

इशांक की इस सफलता ने तमिलनाडु के तैराक जय जशवंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड जय जशवंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने 28 मार्च 2019 को 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक की 30 किलोमीटर की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।

Ishank Palk Strait

Ishank Palk Strait

आपको बता दें कि पाक स्ट्रेट को पार करना कोई आसान काम नहीं है। ये बेहद ही दुर्गम जल क्षेत्र है जहां तैरना या इसे पार करना किसी अनुभवी तैराक के लिए भी मुश्किल काम होता है। ऐसे में इशांक का इस उपलब्धि को हासिल करना उन्हें हर मायने में तारीफ के काबिल बनाता है और भविष्य में वो इससे भी बड़े कमाल कर सकते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article