Indian laborers vs Australian journalist : पेट जो न कराए। पेट के लिए लोग जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले को कवर करने भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार पीटर लालोर ने मजदूरों को बिना सुरक्षा काम करते हुए देख सन्न रह गए। उन्होंने उन मजदूरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
पत्रकार ने लिखा-ये जाबांज हैं...
ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार पीटर लालोर ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बिल्डिंग में कुछ मजदूर बिना किसी सुरक्षा के काम में लगे हुए को दिखाया गया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार ने लिखा कि भारतीय मजदूर जाबांज हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ी और सुरक्षा की मांग करने के लिए एक संघ की आवश्यकता हो सकती है। यह 9 मंजिला इमारत है और 9 मंजिलें अभी बाकी हैं। पीटर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत दौरा कर रहे हैं और उन्होंने पिच के कई वीडियो साझा किए, जो काफी वायरल हुए थे।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर भारत का कब्जा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चार टेस्ट मैचों की (सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) पर भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया। शुरुआती दो मैचों में पर भारत ने कब्जा जमाया। सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रन से, जबकि दूसरे मैच में 6 विकेट से हराया था। वहीं, सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा था। चौथे मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 17 मार्च को मुंबई में होगी।
