स्पोर्ट्स

FIFA Club World Cup 2025: अंतिम-16 में पहुंची PSG, एटलेटिको मैड्रिड फीफा क्लब विश्व कप से बाहर

FIFA Club World Cup 2025: पीएसजी ने सिएटल साउंडर्स को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। सोमवार की रात को खेले गए मैच में पीएसजी ने 35वें मिनट में पहला गोल किया, जब विटिना का शॉट नेट से काफी दूर जाकर टीम के साथी ख्विचा क्वारात्शेलिया से टकराया और डिफ्लेक्ट होकर गोल के अंदर चला गया।

Image

पीएसजी ने फीफा क्लब विश्व कप 2025 के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई

Photo : AP

यूरोप के शीर्ष क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने सिएटल साउंडर्स को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। सोमवार की रात को खेले गए मैच में पीएसजी ने 35वें मिनट में पहला गोल किया, जब विटिना का शॉट नेट से काफी दूर जाकर टीम के साथी ख्विचा क्वारात्शेलिया से टकराया और डिफ्लेक्ट होकर गोल के अंदर चला गया।

चैंपियंस लीग के चैंपियन की तरफ से अशरफ हकीमी ने 66वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस जीत से पीएसजी ग्रुप बी में गोल अंतर के आधार पर शीर्ष पर रहकर अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहा।

इस ग्रुप में शामिल यूरोप की एक अन्य टीम एटलेटिको मैड्रिड को बोटाफोगो पर 1-0 से जीत के बावजूद बाहर का रास्ता देखना पड़ा। बोटाफोगो इस मैच में पराजय के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रहा। तीनों टीम ने ग्रुप चरण का समापन दो जीत और एक हार के साथ किया, लेकिन आठ दिन पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में एटलेटिको को पीएसजी से 4-0 से मिली करारी हार भारी पड़ गई।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article