स्पोर्ट्स

FIFA Club World Cup: रियाल मैड्रिड को हराकर PSG क्लब विश्व कप के फाइनल में पहुंची

PSG In FIFA Club World Cup Final: चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फैबियान रुइज़ के दो गोल की मदद से पहले 24 मिनट में तीन गोल की बढ़त बनाकर रियाल मैड्रिड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना चेल्सी से होगा।

Image

पीएसजी फीफा क्लब विश्व कप के फाइनल में पहुंची

Photo : AP

चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फैबियान रुइज़ के दो गोल की मदद से पहले 24 मिनट में तीन गोल की बढ़त बनाकर रियाल मैड्रिड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना चेल्सी से होगा।

रुइज़ ने छठे मिनट में और ओसमान डेम्बेले ने नौवें मिनट में डिफेंडर राउल असेंशियो और एंटोनियो रुडिगर की गलतियों का फायदा उठाकर गोल दागे। इसके बाद 24वें मिनट में रुइज़ ने जवाबी हमले में स्कोर 3-0 कर दिया। पीएसजी की तरफ से गोंकालो रामोस ने 87वें मिनट में एक और गोल किया।

रियाल के किलियन एमबाप्पे अपनी पूर्व टीम के खिलाफ पहले मैच में किसी भी समय खास चुनौती पेश नहीं कर पाए। अपना पहला यूरोपीय खिताब जीतने के बाद पीएसजी अब रविवार को होने वाले फाइनल में विश्व चैंपियन बनने के लिए मैदान पर कदम रखेगा। पीएसजी की रियाल मैड्रिड पर इस बड़ी जीत ने चैंपियंस लीग के फाइनल की याद भी ताजा कर दी। उसने तब इंटर मिलान को 5-0 से हराया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article