स्पोर्ट्स

Jaipur Pink Panthers vs Bengaluru Bulls, PKL 2022: कब, कहां देखें जयपुर और बेंगलुरू के बीच पहले सेमीफाइनल की भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 16, 2022, 03:27 PM IST

प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन के पहले सेमीफाइनल में जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। जानिए कब, कहां और कैसे देखें ये मुकाबला?

Image

प्रो कबड्डी लीग पहला सेमीफाइनल

प्रो कबड्डी लीग का नौवां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। मुंबई के सरदार वल्लबभाई पटेल स्टेडियम में जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच भिड़ंत होगी। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम सीजन के 22 मुकाबलों में 15 जीत और 6 हार और 1 टाई के साथ पहले पायदान पर रही। वहीं बेंगलुरू बुल्स ने 22 मैच में 13 जीत, 8 हार और एक टाई मुकाबले के साथ तीसरे पायदान पर रही थी। ऐसे में पहले और तीसरे पायदान पर रही टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग होगी। ऐसे में आईए जानते हैं इस मुकाबले को आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं।

कब होगी जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच पहले सेमीफाइनल में भिड़ंत?(

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच भिड़ंत गुरुवार 15 दिसंबर को होगी।

कहां खेला जाएगा जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला?

प्रो कबड्डी लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगी जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच पहले सेमीफाइनल में भिड़ंत?

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 का जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच पहला सेमीफाइनल गुरुवार 15 दिसंबर, 2022 को शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल मुकाबला?

जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी सहित स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच पीकेएल सीजन 9 के पहले सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग?

बेंगलुरू बुल्स के बीच प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article