स्पोर्ट्स

Fujairah Global Superstars: प्रणव वेंकटेश ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज की

Fujairah Global Superstars: विश्व जूनियर चैम्पियन प्रणव वेंकटेश ने स्पेन के ग्रैंडमास्टर एलेन पिचोट को हराकर फुजैरा ग्लोबल सुपरस्टार्स शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया। प्रणव ने नौ में से सात अंक बनाये और अमेरिका के ब्रैंडन जैकबसन, मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज और ईरान के अमीन टाबाटाबाइ से एक अंक आगे रहे।

Image

प्रणव वेंकटेश (X/Pranav V)

विश्व जूनियर चैम्पियन प्रणव वेंकटेश ने स्पेन के ग्रैंडमास्टर एलेन पिचोट को हराकर फुजैरा ग्लोबल सुपरस्टार्स शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया। प्रणव ने नौ में से सात अंक बनाये और अमेरिका के ब्रैंडन जैकबसन, मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज और ईरान के अमीन टाबाटाबाइ से एक अंक आगे रहे।

ग्रैंडमास्टर आदित्य मित्तल और शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन 5.5 अंक लेकर संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे । आदित्य कुल छठे और निहाल 12वें स्थान पर रहे। अठारह वर्ष के प्रणव ने नौ दौर के टूर्नामेंट में एक भी पराजय का सामना नहीं किया । उन्होंने पांच जीत दर्ज की जबकि चार मुकाबले ड्रॉ रहे । उन्हें इस प्रदर्शन के साथ 23000 डॉलर और 28 ईएलओ रेटिंग अंक मिले।

अब वह उजबेकिस्तान के समरकंद में ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियन डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा जैसे भारतीय धुरंधरों के अलावा उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव , नीदरलैंड के अनीश गिरी और रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि भी खेलेंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!