स्पोर्ट्स

PKL: प्रो कबड्डी लीग इस बार इन चार शहरों में खेली जाएगी

PKL 12 Venues: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 12वां सत्र 29 अगस्त से शुरू होगा और इसे चार शहरों विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नयी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि नए सत्र के पहले दिन विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में तेलुगू टाइटन्स का सामना तमिल थलाइवाज से और बेंगलुरु बुल्स का पुनेरी पल्टन से होगा।

Image

पीकेएल के 12वें सत्र के वेन्यू घोषित (Instagram/ProKabaddi)

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 12वां सत्र 29 अगस्त से शुरू होगा और इसे चार शहरों विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नयी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि नए सत्र के पहले दिन विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में तेलुगू टाइटन्स का सामना तमिल थलाइवाज से और बेंगलुरु बुल्स का पुनेरी पल्टन से होगा।

विशाखापट्टनम में 2018 के बाद पहली बार पीकेएल के मैच खेले जाएंगे। पीकेएल का दूसरा चरण 12 सितंबर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां टूर्नामेंट ने 2023-24 के सत्र में अपने 1,000 मैच पूरे किए थे।

तीसरा चरण 29 सितंबर से चेन्नई के एसडीएटी इंडोर स्टेडियम में जबकि चौथा और अंतिम चरण 13 अक्टूबर से नयी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्लेऑफ़ का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article