स्पोर्ट्स

PKL 11 Auction: इस दिन होगी प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

PKL 11 Auction Date: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख सामने आ गई है। पीकेएल नीलामी का आयोजन 15 और 16 अगस्त को मुंबई में होगा।

Image

प्रो कबड्डी लीग 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (ProKabaddi/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीकेएल सीजन 11 (प्रो कबड्डी लीग)
  • पीकेएल 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का तारीख आई सामने
  • 15 और 16 अगस्त को मुंबई में नीलामी का आयोजन

PKL 11 Auction Date: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के खिलाड़ियों की नीलामी 15 और 16 अगस्त को मुंबई में होगी। लीग का सफर एक दशक पहले मुंबई में यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबले से शुरू हुआ था। 1 मार्च, 2024 को प्रो कबड्डी लीग के सफल 10वें सीजन को पूरा करने के बाद यह लीग 10 सीजन पूरे करने वाली भारत की दूसरी खेल लीग बन गई है।

इसके अलावा, लीग के लिए नए लोगो का भी अनावरण किया गया है। लोगो में भारतीय तिरंगे के समान केसरिया और हरा रंग दिखाया गया है, जो कबड्डी के खेल को देश के गौरवशाली खेल के रूप में दर्शाता है।

प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रो कबड्डी सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हो रही है।"

कबड्डी कई वर्षों से भारत का लोकप्रिय खेल रहा है और प्रो कबड्डी में विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धी अनुशासन के रूप में मजबूती से प्रदर्शित होता है। यह प्रो कबड्डी के सभी हितधारकों के साथ-साथ एकेएफआई की देखरेख में देश के कबड्डी से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम इस उपलब्धि का जश्न देशभक्ति के जोश के साथ मनाएंगे।

(IANS इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article