स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के सपोर्ट में आए श्रीजेश, कहा- मेडल की हकदार है

Paris Olympics 2024, Vinesh Phogat Deserves Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश पहलवान विनेश फोगाट के सपोर्ट में आए। उन्होंने विनेश का तारीफ करते हुए कहा कि विनेश रजत पदक की हकदार है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

Image

पीआर श्रीजेश। (फोटो- SunRisers Hyderabad X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Vinesh Phogat Deserves Medal: भारतीय हॉकी स्टार पीआर श्रीजेश ने मंगलवार को यहां पहलवान विनेश फोगाट के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि जो कुछ उनके साथ हो रहा था, उसके बावजूद ‘स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले से पहले वह मेरे पास आई और कहा भाई गुड लक, आप तो दीवार हो, अच्छे से खेलो।’ उन्होंने विनेश को ‘फाइटर’ करार करते हुए कहा कि वह कम से कम एक पदक की हकदार हैं, लेकिन साथ ही यह घटना सभी के लिए सबक होनी चाहिए क्योंकि खेल को चलाने के लिए नियम जरूरी हैं।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास लेने वाले श्रीजेश (36 वर्ष) ने यहां पीटीआई कार्यालय में वरिष्ठ संपादकों से बातचीत के दौरान कहा, ‘विनेश रजत पदक की हकदार है क्योंकि फाइनल में पहुंचकर उन्होंने एक पदक पक्का कर लिया था । रजत या फिर स्वर्ण पदक उन्हें मिलता ही। अंतिम समय में कहना कि आप फाइनल में खेलने के लिए अयोग्य हो...। ’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैं उनकी जगह होता तो पता नहीं क्या करता। वह ‘फाइटर’ है। कांस्य पदक मैच से पहले वह मिली थीं। उन्होंने कहा, ‘भाई गुड लक, आप तो दीवार हो’ अच्छे से खेलो। मुझे लगा कि वह मुस्कुराते हुए अपना दर्द छुपा रही थीं, वह सचमुच ‘फाइटर’ है। उसने पिछले एक साल में जो झेला है, उसके बाद ट्रेनिंग करते हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया और फिर जीतते हुए फाइनल तक पहुंची।’

पर उन्होंने दूसरा पक्ष रखते हुए कहा, ‘लेकिन इसका एक पहलू यह भी है कि आप ओलंपिक खेलों में हो, आपको पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। आपको महासंघ, आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को कोई मौका नहीं देना चाहिए। आप किसी पर ऊंगली नहीं उठा सकते। यह सभी के लिए सबक होना चाहिए। जब आप तैयारी कर रहे हों तो नियम निर्देशों पर अडिग रहो क्योंकि ये खेल को खूबसूरत बनाने और इसे चलाने के लिए जरूरी हैं।’ विनेश (महिला 50 किग्रा) का फाइनल से पहले वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया जिससे उन्हें अयोग्य करार किया गया। इस पहलवान ने पिछले बुधवार को खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और इसका नतीजा मंगलवार को आयेगा।

इसके साथ ही ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में अनुभवी फुलबैक अमित रोहिदास को मिले रेडकार्ड के बारे में भी श्रीजेश ने नियम का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘नियम के अनुसार आपको अपनी स्टिक ऊपर नहीं करनी चाहिए। लेकिन अमित रोहिदास ने क्या किया, उसने स्टिक उठा दी । भले ही गैर इरादतन रहा हो लेकिन उसे रेड कार्ड मिला और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा ।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article