स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024, Hockey: श्रीजेश को लेकर पूर्व गोलकीपर मीररंजन नेगी ने दिया बड़ा बयान, बोले- यादगार रहा

Paris Olympics 2024, Hockey, Miraranjan Negi Statement: पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में स्पेन को शिकस्त देकर मेडल पर कब्जा जमाया। टीम का यह लगातार दूसर मेडल है। इस शानदार जीत के बाद पूर्व गोलकीपर मीररंजन नेगी ने श्रीजेश को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विदाई मैच यादगार रहा।

Image

पीआर श्रीजेश। (फोटो- jio cinema X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Hockey, Miraranjan Negi Statement: पेरिस ओलंपिक में भारत के कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए पूर्व गोलकीपर मीररंजन नेगी ने गुरुवार को कहा कि इस विजय में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बड़ा हाथ है और उनका विदाई मैच यादगार रहा। भारतीय हॉकी टीम ने "प्लेऑफ" में स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया। इस जीत के साथ ही श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया।

नेगी ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘यह श्रीजेश का आखिरी मैच था और हम उम्मीद कर रहे थे कि उनकी विदाई भारत को कांस्य पदक मिलने के साथ हो। बेहद खुशी की बात है कि ऐसा ही हुआ।" उन्होंने जोर देकर कहा कि स्पेन पर भारत की जीत में श्रीजेश के उम्दा प्रदर्शन का बड़ा हाथ है।

नेगी ने कहा,‘‘मैंने पिछले 20 सालों में ऐसा कोई गोलकीपर नहीं देखा, तो श्रीजेश के आस-पास भी ठहरता हो। उनका शांत स्वभाव और खुशमिजाजी के साथ लगातार टीम का हौसला बढ़ाने की उनकी क्षमता गजब की है।’’ भारत ने तोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर हॉकी में कांस्य पदक जीता था और अब पेरिस ओलंपिक में स्पेन को परास्त करके इस कारनामे को दोहराया है।

नेगी ने कहा कि स्पेन के खिलाफ बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन ने जर्मनी के खिलाफ पिछले ओलंपिक में खेले गए मैच की याद दिला दी। उन्होंने कहा,‘‘मुकाबले के आखिरी पल बचे थे और आक्रामक जर्मनी लगातार गोल दागने की कोशिश कर रहा था। श्रीजेश ने उस मैच भी गोल बचाकर भारत को जीत दिलाई थी।"

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article