स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, ओलंपिक इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Paris Olympics 2024, Table Tennis Manika Batra: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक में अपने नाम एक तगड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वे फ्रांस की खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही वे ओलंपिक इतिहास में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Image

मनिका बत्रा। (फोटो- Olympic Khel X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Table Tennis Manika Batra: भारतीय टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया है। 29 साल की मनिका ने पेरिस ओलंपिक 2024 के टेबल टेनिस इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। वे ऐसा करने वाली ओलंपिक इतिहास की भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। अनुभवी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने 2024 पेरिस ओलंपिक में टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में 12वीं वरीयता प्राप्त पृथिका पावड़े को हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 18वीं वरीयता प्राप्त मनिका ने अपने प्रतिद्वंद्वी के उच्च रैंक वाली खिलाड़ी होने के बावजूद पूरा दबदबा दिखाया और एक भी सेट गंवाए बिना गेम जीत लिया।

मनिका का ऐसा रहा प्रदर्शन

महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मनिका ने शानदार शुरुआत की। मनिका ने फ्रांस की खिलाड़ी के खिलाफ 11-9, 11-6, 11-9,11-7 के स्कोर से हराया। उन्होंने फ्रांस की खिलाड़ी के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की और वह राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई। मनिका ने इससे पहले राउंड ऑफ 64 के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी को हराया था, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक सेट गंवाया था। मनिका का अगला मुकाबला राउंड ऑफ 32 में हांगकांग के झू सी और जापान के एम हिरानो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

शरत-हरमीत हुए बाहर

भारत के ध्वजवाहक अचंता शरत कमल और हरमीत देसाई पेरिस ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। दोनों खिलाड़ी मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं। पुरुष एकल कैटेगरी में अचंता शरत कमल और हरमीत देसाई राउंड 16 में ही बाहर हो गए। वहीं, महिला सिंगल्स कैटेगरी में श्रीजा अकुला अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उनके पास भी मौका है। श्रीजा का अगला मुकाबला मंगलवार (30 जुलाई) को राउंड ऑफ 32 में सिंगापुर की जेंग जियान से होगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!