स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024, Hockey Semi Final: सेमीफाइनल में भारत का सामना जर्मनी से, जानिए आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी

Paris Olympics 2024, India vs Germany Hockey Semi Final: पेरिस ओलंपिक में कल (06 अगस्त 2024) को हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम का सामना जर्मनी से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा। आइए जानते हैं कि आंकड़ों में किसी का पलड़ा भारी है।

Image

जीत के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, India vs Germany Head To Head, Hockey Semi Final: भारतीय हॉकी पुरुष टीम एक बार फिर रोमांचक मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी। पेरिस ओलंपिक में मंगलवार को हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना जर्मनी से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले से पहले हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया था और इसके साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, जर्मनी की बात करें तो टीम ने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना को नजदीकी मुकाबले में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

भारत और जर्मनी के बीच ऐसा है रिकॉर्ड

भारत और जर्मनी के बीच अभी तक कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत का पलड़ा मजबूत है। भारत को 8 मुकाबले म जीत मिली है, जबकि जर्मनी को भारत से दो कम यानी 6 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों के बीच खेले गए 4 मैचों का परिणाम ड्रॉ रहा है। वहीं, गोल की बात करें तो भारत इस मामले में भी जर्मनी से आगे है। भारत ने कुल 41 गोल किए हैं, जबकि जर्मनी के नाम सिर्फ 37 गोल हैं। वहीं, इन दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मुकाबलों में से 5 में भारत ने जीत हासिल की है।

फाइनल का टिकट कटा सकती है टीम इंडिया

सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ने से पहले भारत और जर्मनी के पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि किसका पलड़ा भारी है। आंकड़ों के हिसाब से जर्मनी के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है। भारत सेमीफाइनल में जर्मनी को मात देकर फाइनल में पहुंच सकती है।

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भी हराया था भारत ने

टोक्यो ओलंपिक में भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, जर्मनी की टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। दोनों टीमों का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में आमना-सामना हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 से मात दी थी और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article