स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024, Football: स्पेन की ओलंपिक फुटबॉल में जीत से शुरुआत, अर्जेंटीना की पहले मैच में हार

Paris Olympics 2024, Football: पेरिस ओलंपिक 2024 में गुरुवार से प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हो गया। फुटबॉल में यूरो कप चैंपियन स्पेन की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। वहीं हाल में कोपा अमेरिका कप विजेता व फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन अर्जेंटीना को पहले ओलंपिक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Image

स्पेन का जीत से आगाज (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024, फुटबॉल
  • स्पेन की फुटबॉल टीम का जीत से आगाज
  • वर्ल्ड कप चैंपियन अर्जेंटीना को पहले मैच में मिली हार

Paris Olympics 2024, Football: यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की लेकिन लियोनेल मेस्सी के बिना खेल रहे विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। उज़्बेकिस्तान ने स्पेन को कड़ी चुनौती दी और इसलिए दर्शकों का उन्हें भरपूर समर्थन भी मिला।

पेरिस ओलंपिक खेलों का पहला गोल स्पेन के राइट बैक मार्क पबिल ने 29वें मिनट में किया। एल्डोर शोमुरोदोव ने पहले हाफ के आखिर में पेनल्टी के ज़रिए अपना 41वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके बराबरी की, जिसका उज्बेकिस्तान के प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया। स्पेन की तरफ से सर्जियो गोमेज ने 62वें मिनट में निर्णायक गोल किया।

इन खेलों में मेस्सी के बिना खेल रहे कोपा अमेरिका चैंपियन अर्जेंटीना को अपने पहले मैच में मोरक्को से 2-1 से हार झेलनी पड़ी। मोरक्को की तरफ से दोनों गोल स्ट्राइकर सौफ़ियाने रहीमी ने किए। मोरक्को की जीत जब सुनिश्चित लग रही थी तब अर्जेंटीना की तरफ से दूसरे हाथ के इंजरी टाइम मे क्रिस्टियन मदीना ने बराबरी का गोल कर दिया। मोरक्को के प्रशंसक मैदान पर उतर आए जिससे खेल खत्म होने से कुछ समय पहले मैच स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद 2 घंटे तक खेल रुका रहा और जब खेल शुरू हुआ तो उससे कुछ देर पहले वीडियो प्रणाली से अर्जेंटीना का गोल ऑफ साइड होने के कारण अमान्य करार दे दिया गया।

अन्य मैचों में इजरायल ने कड़ी सुरक्षा के बीच खेले गए मैच में माली को 1-1 से बराबरी पर रोका जबकि मेजबान फ्रांस ने अमेरिका को 3-1 से हराया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article