स्पोर्ट्स

पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह ने वायरल वीडियो पर दी पहली प्रतिक्रिया

भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नवदीप सिंह ने अपने वायरल वीडियों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आक्रामक रुख के लिए जानिए किसे जिम्मेदार ठहराया है।

Image

नवदीप सिंह

KEY HIGHLIGHTS
  • नवदीप सिंह ने पैरालंपिक की F-41 स्पर्धा में जीता था गोल्ड
  • स्पर्धा के दौरान दिखाया था एग्रेशन
  • उनका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक ऍफ़ 41 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवदीप सिंह ने पैरालंपिक में थ्रो के दौरान आक्रामकता दिखाने के विवाद पर कहा कि पिछले 5-6 साल दिल्ली में ही रहा, तो इधर के हवा-पानी में कुछ ऐसा रहा होगा जो यह हो गया लेकिन बाकी सब कुछ ठीक है।

दिल्ली की लग गई थी हवा

नवदीप ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा,'देखिये परिश्रम लगता है। मेहनत लगती है। वो सारी चीजें हो जाती हैं। मैं पिछले 5-6 साल ट्रेनिंग के लिए दिल्ली रहा। इधर के हवा -पानी में ऐसा कुछ होगा जो यह सब हो गया लेकिन बाकी सब ठीक है। हम कोई लक्ष्य रखकर नहीं गए थे, ज्यादा टारगेट नहीं रखा था। अगर ज्यादा सोच कर जाएंगे तो परेशानी ही होगी। लेकिन टारगेट से ज्यादा ही फेंका। मेरे प्रदर्शन से कोच भी खुश हैं, मैं भी खुश हूं। कोच ने मुझे शाबाशी दी और कहा कि पैरा एथलीट हमारी ताकत हैं। उन्होंने मुझे भविष्य के लिए भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखने को कहा।'

नवदीप ने गोल्ड के साथ तोड़ा पैरालंपिक रिकॉर्ड

नवदीप ने साथ ही कहा,'अब कुछ ब्रेक लेंगे और वापस घर पानीपत जाएंगे। परिवार वाले एयरपोर्ट आये थे, वो खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।'उल्लेखनीय है कि नवदीप सिंह ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की भाला फेंक एफ-41 श्रेणी में 47.32 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता और इस श्रेणी में भारत का पहला पदक हासिल किया। नवदीप के पदक जीतने वाले थ्रो ने टोक्यो 2020 में चीन के सन पेंगजियांग द्वारा बनाए गए 47.13 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article