स्पोर्ट्स

Hockey5 World Cup के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारी भारतीय हॉकी टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2024, 02:17 PM IST

India vs Netherlands, Hockey5 World Cup 2024: पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी 5 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डच टीम के खिलाफ हार गई। नीदरलैंड ने भारत को 7-4 से शिकस्त दी।

Image

नीदरलैंड हॉकी टीम ने भारतीय हॉकी टीम को मात दी (FIH)

Photo : Twitter

मोहम्मद राहील की हैट्रिक के बावजूद भारत को एफआईएच हॉकी5 पुरूष विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को नीदरलैंड ने 7-4 से हरा दिया। राहील (पहला, सातवां और 25वां मिनट) के अलावा मनदीप मोर (11वां मिनट) ने भारत के लिये गोल दागे।

नीदरलैंड के लिये सैंडर डे विज्न (चौथा और 15वां) और अलेक्जेंडर शॉप (10वां और 26वां) ने दो गाल किये जबकि लुकास मिडेनडोर्प (12वां), जैमी वान आर्ट (13वां) और पेपिन रेयेंगा (20वां) ने एक एक गोल किया । मैच की शुरूआत काफी अच्छी रही और भारत के लिये राहील ने पहले ही मिनट में गोल दागा।

इसके बाद नीदरलैंड को सैंडर ने बराबरी दिलाई । भारत ने जवाबी हमले तेज किये और सातवें मिनट में राहील ने दूसरा गोल दाग दिया । इसे शॉप ने दसवें मिनट में उतारा । मनदीप ने अगले मिनट भारत को फिर बढत दिलाई।

नीदरलैंड ने तेजी से मिले बोलना जारी रखा जिसमें मिडेनडोर्प और वान आर्ट ने गोल दाग दिये । हाफटाइम से ठीक पहले सैंडर ने दूसरा गोल करके नीदरलैंड को अच्छी बढत दिला दी।

दूसरे हाफ में रेयेंगा और शॉप ने बढत में इजाफा किया । राहील ने 25वें मिनट में हैट्रिक पूरी की लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। अब भारत का सामना पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में कीनिया से होगा।

End of Article