शहर

पटियाला में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंका शव, CCTV में कैद घटना

पंजाब के पटियाला में एक युवक का दिनदहाड़े कथित अपहरण कर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में काली स्कॉर्पियो से आए 4-5 लोग मोटरसाइकिल सवार को अगवा करते दिख रहे हैं। मामले की जांच की जारी है।

Image

पटियाला में दिनदहाड़े युवक का अपहरण फिर हत्या

Photo : Times Now Digital

Patiala Murder Case: पंजाब के पटियाला में एक युवक के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिखाणा पुलिस चौकी क्षेत्र से नवाब खान नाम के युवक को दिनदहाड़े कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक काली रंग की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल को टक्कर मारती नजर आ रही है। इसके बाद स्कॉर्पियो से 4-5 लोग उतरते हैं और मोटरसाइकिल सवार को जबरन अपने साथ ले जाते नजर आते हैं।

संगरूर जिले में मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक, नवाब खान के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के भवानीगढ़ थाना क्षेत्र में काला झार टोल प्लाजा के पास एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटियाला पुलिस और दिखाणा पुलिस चौकी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों का पीछा किया। हालांकि, युवक के अपहरण और हत्या की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

FIR दर्ज, संदिग्धों की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। फिलहाल, घटना में शामिल संदिग्धों के नाम और उनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। शव मिलने के स्थान और मामले में लागू कानूनी धाराओं से संबंधित विवरण की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article