स्पोर्ट्स

PKL 11 में सबसे महंगे रेडर सचिन खुद को साबित करने में सक्षम, इतने में बिका है ये धुरंधर

Sachin in PKL 11: तमिल थलाइवाज द्वारा अपने खिलाड़ी को महंगी कीमत पर खरीदे जाने पर पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान अजय ठाकुर ने भरोसा जताया कि सचिन, जो पीकेएल 11 में सबसे महंगे रेडर हैं, अपनी कीमत और नाम के मुताबिक प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में दो खिलाड़ी पर जमकर पैसा बरसा और उनकी कीमत 2 करोड़ के भी पार कर गई।

Image

पीकेएल 11 के सबसे महंगे खिलाड़ी सचिन (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रो कबड्डी लीग 2024
  • पीकेएल 11 के सबसे महंगे रेडर सचिन
  • पूर्व भारतीय कप्तान अजय ठाकुर को सचिन पर भरोसा

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में दो खिलाड़ी पर जमकर पैसा बरसा और उनकी कीमत 2 करोड़ के भी पार कर गई। सचिन को तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि ईरानी खिलाड़ी मोहम्मदरेजा चियानेह को हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा।

तमिल थलाइवाज द्वारा अपने खिलाड़ी को महंगी कीमत पर खरीदे जाने पर पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान अजय ठाकुर ने भरोसा जताया कि सचिन, जो पीकेएल 11 में सबसे महंगे रेडर हैं, अपनी कीमत और नाम के मुताबिक प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "सचिन अपनी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। तमिल थलाइवाज ने उन्हें टीम में शामिल कर बहुत अच्छा फैसला किया है।"

पीकेएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने सचिन के 233 डू-ऑर-डाई रेड प्वाइंट्स से ज्यादा स्कोर नहीं किया है। थलाइवाज को उम्मीद होगी कि वह सीजन 11 में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करें। उन्होंने पिछले सीजन में 171 रेड प्वाइंट्स बनाए थे और लीग इतिहास में सर्वाधिक रेड प्वाइंट्स (952) के मामले में ऑल टाइम चार्ट में सातवें स्थान पर हैं।

इसके अलावा, बेंगलुरु बुल्स ने भी एक मोटी रकम के साथ प्रदीप नरवाल को अपने साथ जोड़ा, जो पीकेएल में उनकी पहली फ्रेंचाइजी में वापसी है।ठाकुर ने कहा, "जहां तक प्रदीप नरवाल की बात है, उन्हें बेंगलुरु बुल्स ने 70 लाख रुपये में साइन किया था, लेकिन मेरा मानना है कि वह टीम के लिए 1.5 करोड़ रुपये का मूल्य लाएंगे।"

देश में कबड्डी के विकास में पीकेएल की भूमिका पर बोलते हुए अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि फ्रेंचाइजी आधारित लीग ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया है।

पद्मश्री पुरस्कार विजेता ठाकुर ने कहा, "खिलाड़ियों के लिए कबड्डी में काफी सुधार हुआ है। पीकेएल के आगमन से खिलाड़ियों को पहचान मिली है और युवा प्रतिभाओं को अब एक मंच मिला है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।"

(IANS इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article