स्पोर्ट्स

Leagues Cup: लियोनेल मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी ने ओरलैंडो सिटी को हराया, फाइनल में पहुंचे

Inter Miami In Leagues Cup Final: अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने वापसी के साथ दो गोल किये जिसकी मदद से इंटर मियामी ने ओरलैंडो सिटी को 3-1 से हराकर लीग्स कप फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Image

इंटर मियामी लीग्स कप फाइनल में पहुंची

Photo : AP

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने वापसी के साथ दो गोल किये जिसकी मदद से इंटर मियामी ने ओरलैंडो सिटी को 3-1 से हराकर लीग्स कप फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इंटर मियामी का सामना रविवार को एलए गैलेक्सी और सीएटल के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे मेस्सी ने दो सप्ताह में दूसरी बार वापसी की है। ओरलैंडो के लिये मार्को पासालिक ने एकमात्र गोल किया।

मेस्सी इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं। फिटनेस के उतार-चढ़ाव के बीच भी उनकी लय कायम रही है और इंटर मियामी के लिए इस सीजन में वो बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!